{"_id":"5bbf826abdec224fc468d2c4","slug":"171539277418-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनानियों को माह की पहली तारीख को मिले पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनानियों को माह की पहली तारीख को मिले पेंशन
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 51
सेनानियों को पहली तारीख को मिले पेंशन
लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने जयंती पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण को याद किया
पांच सूत्री मांगों के समर्थन में सेनानियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को लोकतंत्र रक्षक सेनानी कल्याण परिषद की बैठक हुई। सेनानियों को माह की पहली तारीख को पेंशन देने सहित कई अन्य मांगों के संबंध में एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। इसके बाद सेनानियों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें याद किया।
जिला महामंत्री लालता प्रसाद चतुर्वेदी ने पांच वर्ष से लंबित मुनिराम व गोबरी के प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करने की मांग की। दो मृत सेनानियों की पत्नियों को मान्य सुविधाएं प्रदान की जाए। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क चिकित्सा सुविधा दिलाई जाए, जिससे सेनानियों को इलाज कराने में मदद मिल सके। बैठक में पेंशन राशि समय से नहीं मिलने पर चिंता व्यक्त की गई। कहा कि अगर मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बेचई यादव, गंगाराम, अदालत, जगदीश पांडेय, हनुमान सिंह, राममिलन, राजेंद्र पांडेय, केशव, अरुण सिंह, पन्नालाल, प्रहलाद मिश्र आदि मौजूद रहे।