फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   4बिना डिग्री इलाज करने वाले डॉक्टरों पर होगा केस

बिना डिग्री इलाज करने वाले डॉक्टरों पर होगा केस

Sun, 14 Oct 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 14 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
4बिना डिग्री इलाज करने वाले डॉक्टरों पर होगा केस
doctor
देवरिया। भाटपाररानी इलाके में मानक को दरकिनार कर क्लीनिक चलाने वाले 11 संचालकों पर केस दर्ज होगा। स्वास्थ्य विभाग की जांच में बिना डिग्री मरीजों का इलाज करते हुए यह डॉक्टर पकड़े गए थे। चिकित्साधीक्षक ने खामपार और भाटपाररानी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयास के बावजूद अवैध तरीके से क्लीनिक व नर्सिंगहोम चलाने वालों पर रोक नहीं लग रही है। शहर के बड़े नर्सिंगहोम संचालकों पर स्वास्थ्य महकमा हाथ डालने से कतरा रहा है। ग्रामीण इलाकों में बिना डिग्री क्लीनिक चलाने और इलाज के नाम पर मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

भाटपाररानी के चिकित्साधीक्षक की जांच में मिला कि क्षेत्र के सुबाष सरकार क्लीनिक बड़का गांव, डा. सिकंदर क्लीनिक बड़का गांव, कमल सरकार क्लीनिक मालीबारी, गुलाब क्लीनिक बंगरा बाजार, बंगाली, सेंट्रल बैंक के पास बंगरा बाजार, अच्छेलाल आर्यरन क्लीनिक, डॉ. धनंजय क्लीनिक बंगरा बाजार, डॉ. बंगाली फफेलिया मोड़, भरत क्लीनिक नौतन बाजार बंगरा बाजार, सत्यप्रकाश क्लीनिक नेटुआ बीर चौराहा, सुबाष कुशवाहा क्लीनिक भठवा तिवारी के संचालक बिना डिग्री का मरीजों का इलाज कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन क्लीनिक संचालकों को अपने डिग्री के साथ उपस्थित होने के लिए कहा गया था। लेकिन कोई भी संचालक उपस्थित नहीं हुआ। चिकित्साधीक्षक डॉ. केके गुप्ता ने भाटपाररानी और खामपार पुलिस को नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। इस बाबत भाटपाररानी सीओ बिजेंद्र राय ने बताया कि थाने पर तहरीर पड़ी है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed