फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Census to Begin on November 16 Online Family Details Can Be Submitted from Home Till November 30

देवरिया: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना, 30 तक घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे परिवार की जानकारी

Fri, 23 Oct 2026 05:40 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 23 Oct 2026 05:40 PM IST
सार

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनगणना के दौरान एकत्र की गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को जनगणना के नाम पर किसी के साथ ओटीपी, दस्तावेजों की छायाप्रति या फोटो साझा करने की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन
Census to Begin on November 16 Online Family Details Can Be Submitted from Home Till November 30
देवरिया डीएम मधुसूदन हुल्गी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवरिया जिले में जनगणना का पहला चरण 16 नवंबर से शुरू होगा। इसके तहत 30 नवंबर 2026 तक लोग घर बैठे आधिकारिक पोर्टल पर अपने परिवार से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपदवासियों से जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाने और सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है।

विज्ञापन



डीएम ने बताया कि जनगणना की पूरी प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में 16 से 30 नवंबर तक नागरिक स्वयं जनगणना के तहत आधिकारिक पोर्टल सेल्फ एन्यूमरेशन डॉट सीईडॉटसेंसस डॉट जीओवी डॉट इन पर 40 बिंदुओं पर परिवार से संबंधित विवरण दर्ज कर सकेंगे। जानकारी जमा करने के बाद सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (एसई आईडी) जनरेट होगी। इसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा, क्योंकि प्रगणक के घर पहुंचने पर यह आईडी उपलब्ध करानी होगी। जो लोग ऑनलाइन जानकारी नहीं भर पाएंगे, वे निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से अपना विवरण दे सकेंगे।

विज्ञापन

एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक
जनगणना का दूसरा चरण एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों से जानकारी एकत्र करेंगे और उसका सत्यापन करेंगे। ऑनलाइन विवरण दर्ज कराने वाले परिवारों की जानकारी एसई आईडी के माध्यम से सत्यापित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पांच से नौ जनवरी 2027 तक तीसरे चरण में दर्ज किए गए विवरणों का पुनरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान निर्धारित संदर्भ तिथि के अनुसार आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। जन्म, मृत्यु या अन्य विवरणों में बदलाव होने पर संबंधित जानकारी को अद्यतन किया जाएगा।

जनगणना के नाम पर ओटीपी साझा न करें
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनगणना के दौरान एकत्र की गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को जनगणना के नाम पर किसी के साथ ओटीपी, दस्तावेजों की छायाप्रति या फोटो साझा करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति को अपनी निजी जानकारी नहीं देने की अपील की।

विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं सही आंकड़े
डीएम ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके आंकड़े जिले, गांव और क्षेत्र की जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सही आंकड़ों से जनसंख्या की स्थिति, स्थानीय आवश्यकताओं और विकास से जुड़ी प्राथमिकताओं का आकलन करने में मदद मिलती है।

उन्होंने जनपदवासियों से निर्धारित समयावधि में सही और पूरी जानकारी उपलब्ध कराने तथा जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed