फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   33 स्कूलों को 28.90 लाख रुपये की दरकार

33 स्कूलों को 28.90 लाख रुपये की दरकार

Thu, 10 May 2018 11:09 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Thu, 10 May 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
33 स्कूलों को 28.90 लाख रुपये की दरकार
बढ़नी क्षेत्र में बाढ़ में घिरा स्कूल (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। अगस्त 2017 में बाढ़ के दौरान जनपद के 33 सरकारी स्कूलों को क्षति पहुंची थी। इनमें 24 प्राथमिक व 9 पूर्व माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। फर्श, प्लास्टर, चहारदीवारी मरम्मत कार्य के लिए 28 लाख 90 हजार रुपये की आवश्यकता है। इसके लिए बीएसए ने आपदा मद से धनराशि आवंटन के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


बीएसए की ओर से जिलाधिकारी को सौंपे क्षतिग्रस्त स्कूलों में नौगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चिल्लेदर्रा ग्रांट, महदेवा खुर्द, बेलौहा, गोसाईपुर, बर्डपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरगदवा दुल्हा, सिसवा, शोहरतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेमरा, लेदवा, बढ़युरवा, बांसी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कम्हरिया खुर्द, बभनी ताल, सूपा घाट, सतवाढ़ी, भनवापुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय वीरपुर कोहल, एहतमाली, मुड़िला मिश्र, बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बसंतपुर, बेनीनगर, जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ककरही, टिकरिया, पगुवा, लोटन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गढ़मोर, उसका बाजार ब्लॉक के सोहांस, सोहांस जनूबी शामिल हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार शोहरतगढ़ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेदवा, महमुदवा ग्रांट, परिगवा, बांसी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकडड़ीह, डढवलघाट, भनवापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गदहखौआ, लोटन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कौलपुर ग्रांट व नेतवर शामिल हैं। इन सभी में फर्श, प्लास्टर, चहारदीवारी मरम्मत कार्य होने हैं। बीएसए मनिराम सिंह ने बताया कि आपदा मद में धनराशि प्राप्ति के लिए जिलाधिकारी को सूची सौंपते हुए अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed