{"_id":"59a59d1a4f1c1b11278b4629","slug":"171504025882-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढग़्रस्त टोले में बीमारी से 26 पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढग़्रस्त टोले में बीमारी से 26 पशुओं की मौत
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा। बढ़नी ब्लाक के बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायत खैरी शीतल प्रसाद के पशुओं संक्रामक रोग फैल गया है। सात टोला में बसे इस गांव के मुख्य टोला खैरी में संक्रमित गाय तेजी से काल कलवित हो रही है। चौबीस घंटे के भीतर गांव में संक्रमण से ग्रसित 26 गाय की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर पशु पालन विभाग की टीम पहुंची।
ग्रामीणों के अनुसार खैरी शीतल प्रसाद के मुख्य टोले खैरी के पशुओं में जल जनित संक्रमित बीमारी तेजी से फैल रही है। 26 गाय की मौत हो गई। एक दर्जन से ऊपर पशु बीमार चल रह रहे है। बीमारी से टोला निवासी नंदलाल यादव की 6, भदई की 7, राजकुमार की 5, बिरजे व सहतराम की 3-3 व शिवकुमार की 2 गाय की मौत हो गई है। ग्रामीण कहते है कि बाढ़ की चपेट में जब गांव आया था तो ग्रामीणों ने जानवरों को घरुवार जंगल में सुरक्षित रख दिया था। सूचना मिलने पर बढनी के पशु चिकित्साधिकारी डॉ.वीके राय के नेतृत्व में फार्मासिस्ट रवि, संचित पांडेय, राजकुमार श्रीवास्तव ने बीमार गायों का इलाज किया। इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी बढनी डॉ.वीके राय ने कहा कि 24 अगस्त से पशुओं का इलाज किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। प्रभावित टोलों में पशु चिकित्सा टीम व दवाएं भेजने के लिए कहा गया है।
खैरी में सीएम ने किया था दौरा
18 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ ने खैरी शीतल प्रसाद का दौरा किया था। ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि किसी भी प्रकार की हानि नहीं होने दिया जाएगा। पशुओं का भी बेहतर इलाज किया जाएगा। सीएम के वापस लौटते ही प्रशासन अपने पुराने ढर्रे पर लौट आया। उसके बाद से कोई गांव में हाल लेने के लिए नहीं पहुंचा।