{"_id":"5946aa6f4f1c1b85788b46c5","slug":"171497803375-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के लिए नेपाल में हुआ पर्चा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के लिए नेपाल में हुआ पर्चा दाखिला
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)। नेपाल में 28 जून को होने वाले निकाय चुनाव के लिए पर्चा दाखिला रविवार को छिटपुट घटनाओं के बीच सकुशल संपन्न हुआ। नामांकन के दौरान राष्ट्रीय जनता पार्टी के विरोध की भी कोई खास असर नहीं दिखा। मौके की नजाकत को देखते हुए दर्जन भर कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पहले से ही नजर बंद कर दिया था।
कपिलवस्तु जिले में कुल 6 नगरपालिका तौलिहवां, बाणगंगा, बुद्धवतिका, भिरकुटी, कृष्णानगर व शिवराज हैं। इसी तरह नई व्यवस्था के अनुसार माया देवी, शुद्धोधन, बुद्धभूमि सहित आठ गांव पालिका बनाया गया है। इसमें एक मेयर एक उप मेयर का पद है। एक गांव पालिका में लगभग 8 ग्राम सभाओं को जोड़ा गया है, जहां से प्रत्येक ग्राम सभा से एक बड़ा अध्यक्ष, जो प्रधान का रूप लेगा और 4 सदस्य होंगे जो उनके साथ काम करेंगे। पुलिस ने बताया कि दर्जनों संयुक्त राष्ट्रीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नजरबंद है। सकुशल चुनाव कराना उनकी जिम्मेदारी है। तीन सुरक्षा घेरों में चुनाव कराया जाएगा।