फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   17 teachers and Shikshamitras found absent during inspection, salary stopped

Siddharthnagar News: निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 17 शिक्षक-शिक्षामित्र, रोका वेतन

Thu, 11 Sep 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
17 teachers and Shikshamitras found absent during inspection, salary stopped
सिद्धार्थनगर। बीआरसी नौगढ़ केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को बीएसए ने निरीक्षण किया। इस दौरान 17 शिक्षक और शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। उन्होंने सभी का वेतन रोक दिया। साथ ही संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बीएसए शैलेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का अहम माध्यम है। ऐसे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी अगर कोई शिक्षक या शिक्षा मित्र प्रशिक्षण में अनुपस्थित मिला तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद शिक्षकों और शिक्षा मित्रों में हड़कंप मच गया। बीएसए ने बताया कि अब प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सघन मॉनिटरिंग की जाएगी। बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि एफएलएन प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा एक से तीन तक के बच्चों में पढ़ने, लिखने और गणना करने की बुनियादी क्षमता विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके माध्यम से बच्चों में भाषाई दक्षता, गणितीय समझ और सीखने की रुचि को बढ़ावा दिया जाता है, ताकि आगे की कक्षाओं में वे आसानी से नई जानकारियां आत्मसात कर सकें।
भारत सरकार का लक्ष्य है कि वर्ष 2026-27 तक हर बच्चा कक्षा 3 तक पहुंचने पर बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता हासिल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed