फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   17 sacks of urea in a detention

Siddharthnagar News: 17 बोरी यूरिया के साथ एक हिरासत में

Mon, 07 Jul 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
17 sacks of urea in a detention
खुनुवां। खुनुवां एंटी स्मगलिंग ड्राइव टीम ने सोमवार को झोपड़ी में डंप कर रखे 17 बोरी यूरिया बरामद की। लिखा-पढ़ी करके कस्टम को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने गुजरौलिया गांव निवासी अजय कुमार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

एसएसबी खुनुवां इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार मीना ने बताया कि सोमवार को सीमा से सटे करहिया गांव में एक अस्थाई झोपड़ी में नेपाल भेजने के लिए 17 बोरी यूरिया खाद रखे जाने की सूचना मिली। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर पता चला कि बरामद खाद शोहरतगढ़ क्षेत्र के गुजरौलिया गांव निवासी अजय कुमार की है। टीम ने अजय से इसके वैध कागजात मांगे लेकिन वह नहीं दिखा पाया। उसे हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंचार्ज ने बताया कि यूरिया पर प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना लिखा है। यूरिया को नेपाल ले जाने के लिए रखा था। बरामद यूरिया खाद सहित युवक को 11 कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। टीम में चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed