{"_id":"5d49b0068ebc3e6ca302bec1","slug":"17-bori-yuria-seaj-siddharthnagar-news-gkp316755447","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बग्गियों से नेपाल जा रहा 17 बोरी युरिया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बग्गियों से नेपाल जा रहा 17 बोरी युरिया सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-61
17 बोरी यूरिया सीज, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। एसएसबी 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी बजहां के जवानों ने मंगलवार को अवैध तरीके से दो बग्गियों पर लदी 17 बोरी यूरिया भारत से नेपाल ले जाने के दौरान पकड़ लिया। एसएसबी ने बग्गियों को खच्चर सहित सीज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
बजहां बीओपी कंपनी कमांडर मोती राम ने बताया कि मंगलवार की भोर में नेपाल सीमा के पास गश्त कर रहे जवानों ने अवैध रास्ते से दो बग्गी भारत से नेपाल में प्रवेश करते दिखे। तलाशी में दोनों बग्गियों पर कुल 17 बोरी यूरिया भारतीय यूरिया खाद रखा हुआ था। दोनो बग्गियों को एसएसबी ने सीज कर दिया। साथ ही पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान मोहाना थानाक्षेत्र के बालकजोत भगवानपुर गांव निवासी नियाज व अब्दुल रशीद के रूप में की गई। सीज किए यूरिया, बग्गी व आरोपी को एसएसबी ने ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया है। इस कार्रवाई में एसएसबी एएसआई अमन संब्याल व हेड कांस्टेबल दीपक राय शामिल रहे। कस्टम इंस्पेक्टर विमल यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
24 बोरी यूरिया के साथ एक गिरफ्तार
शोहरतगढ़। एसएसबी 43 वीं वाहिनी के जवानों ने गश्त के दौरान सोमवार की रात को धनौरा बॉर्डर पर टेंपो पर लदी 24 बोरी यूरिया खाद के साथ एक को पकड़ कर कस्टम को सौंप दिया। धनौरा के पास नेपाल सीमा पर यूरिया खाद के साथ पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम पता शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के धनौरा मुस्तकहम निवासी परमात्मा शर्मा बताया। एसएसबी उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बरामद यूरिया खाद व टेंपो को खुनुवां कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान टीम में हेड कांस्टेबल बलराम यादव, सोनू आदि मौजूद रहे।