फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   विधायक ने जन जागरूकता रथ यात्रा को रवाना किया

विधायक ने जन जागरूकता रथ यात्रा को रवाना किया

Tue, 26 Feb 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने जन जागरूकता रथ यात्रा को रवाना किया
फोटो कैप्सन-26एसडीएन81पी-डुमरियागंज में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने जन जागरूकता रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


विधायक ने जन जागरूकता रथ को रवाना किया
नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोग संकल्प लें : राघवेंद्र प्रताप सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। पहला वोट मोदी को संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत जन जागरूकता रथ को मंगलवार को विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह व कार्यक्रम के जिला संयोजक शुभम त्रिपाठी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए देशवासियों को संकल्प लेना होगा।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभम त्रिपाठी के नेतृत्व में संचालित जागरूकता रथ को विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने कहा कि यह रथयात्रा 2019 का विजय रथ यात्रा है। जिले के सभी नागरिक को यह शपथ दिलानी है कि भाजपा को पुन: एक बार जिताकर मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं। इस दौरान भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा, भाजपा नेता मधुसूदन अग्रहरि, रमेश पांडेय, देवानन्द पांडेय, अजय पांडेय, शुभम गुप्ता, शिवम सोनी, सनी, शिवा, सुमित, नितिन रावत, मेजर, विष्णु, सूरज दीपक, आकाश, विकास, टुनटुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो- है
विधायक ने इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। विधायक निधि योजना से मंगलवार को इटवा विधानसभा क्षेत्र के गैसड़ा कुटी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरिवंश आर्य द्वार व मिठौवा में बउरहवा बाबा तोरण द्वार व ग्राम धनगढ़वा से बऊरहवा बाबा के स्थान इंटरलाकिग सड़क का भूमिपूजन व लोकार्पण विधायक सतीश चन्द्र द्विवेदी ने किया। सरकार के योजनाओं की जानकारी भी दी। विधायक इटवा डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि मोदी और प्रदेश की योगी सरकार विकास के प्रति संकल्पित सरकार है। केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार हर गांव तक सड़क, हर घर को गैस, हर घर तक बिजली, हर गरीब को आवास, हर घर को शौचालय, हर परिवार को घरेलू गैस व पात्रों को प्रधानमंत्री आवास दे रहे हैं। प्रदेश को खुले से शौच मुक्त करने का अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अवसर पर विनय त्रिपाठी, विजय प्रजापति, कौशल किशोर सिंह, रामजीत यादव, रामसूरत चौरसिया, बासुदेव यादव, राजबली गौड़, राकेश मौर्या, डॉ. मणि, गुलाम मुस्तफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो- है
मिशन 2019 की सफलता की रणनीति बनाई
सपा-बसपा सेक्टर, बूथ कार्यकर्ताओं को लोस चुनाव की तैयारी को लेकर टिप्स दिए
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर मंगलवार को सपा-बसपा बूथ व सेक्टर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मिशन 2019 लोकसभा चुनाव की सफलता को लेकर रणनीति तैयार की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव व बसपा मुखिया बहन कुमारी मायावती ने जिस विश्वास के साथ गठबंधन कर 2019 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने का लक्ष्य बनाया है। सपा-बसपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि पार्टी मुखिया को मंजिल तक पहुंचाने का काम पूरी तन्मयता के साथ करें। सपा-बसपा कार्यकर्ता एकजुटता के साथ क्षेत्र में बने रहकर जनता को पार्टी के नीतियों के बारे में बताएं। इस बार जरा सी भी चूक नहीं होनी चाहिए। जिससे विपक्षी दल को हम लोग मिलकर करारा जवाब इस लोस चुनाव में दे सकें। कार्यक्रम में सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मुरली मिश्र, निरंकार सिंह, हरिराम यादव, बसपा के रामदरश गौतम, हरिराम भारती आदि ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में जोश भरा। इस दौरान गुड्डु सिंह, रवि चौधरी, विक्रम यादव, खुर्शीद आलम, अली अहमद, सभासद संजीव जायसवाल, नियाज अहमद, मनोज गुप्ता, रामू यादव, अलताफ हुसैन, गुड्डु खान, टिंटू सिंह, डब्ल्यू सिंह, विजय प्रताप सिंह समेत भारी संख्या में सपा-बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो-
‘गठबंधन से बौखला गए हैं भाजपाई’
सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
इटवा। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता व सेक्टर प्रभारी अभी से लग जाएं। इसके लिए सभी बूथ कमेटियों के कार्यकर्ता आज ही से जुट जाए। सपा-बसपा गठबंधन के लिए बड़े नेताओं द्वारा लिए गए निर्णयों को मानते हुए उसके घोषित उम्मीदवार को विजयी बनाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़नी है। ये बातें रविवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहीं। वह अपने आवास पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
कहा कि सपा-बसपा गठबंधन की घोषणा होने के दिन से ही भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्हें अपनी हार स्पष्ट दिखाई पड़ने लगी है। समाज में धार्मिक विभेद पैदा करके अपना उल्लू सीधा करना चाह रहे हैं। कहा कि सपा के सिपाही जनता व किसानों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों व सपा नेता अखिलेश यादव के अपने मुख्यमंत्री रहते कराए गए कार्यों को घर-घर जाकर बताएं। इसी अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ने कहा कि बीजेपी से हमें सावधान रहना होगा। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमरुज्जमा खां, बेचई यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह, अमित दूबे, उदयभान तिवारी, वीरेन्द्र सिंह, रामचंद्र पाठक, दिनेश मिश्रा, अब्दुल लतीफ, दुर्गा जायसवाल आदि मौजूद रहे।

फोटो-

सपा के बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई
बांसी। समाजवादी पार्टी बांसी विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर व बूथ अध्यक्षों की बैठक पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को सम्पन्न हुई। पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों व रीतियों को जनजन तक पहुंचाए साथ ही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं को बताएं। कहा कि भाजपा की सरकार समाज व देश को तोडना चाहती है देश व संविधान को बचाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटाना होगा। नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर किए गए हमले की लोगों को बधाई देते हुए कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाएं और आगामी लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए अभी से लग जाएं। इस दौरान कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अबरार हुसेन, तुफैल अहमद, प्रमोद अग्रहरि, दिनेश यादव, ईश्वर चन्द्र दूबे, राम नयन, आनंद, अनीता द्विवेदी, कार्यवाहक अध्यक्ष अमित बख्शी व संचालन समाजवादी छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अंबिकेश श्रीवास्तव, संजय यादव, राशिद, जवाहर यादव, राजेश पासवान, अब्दुल मोविन, अंकुर श्रीवास्तव, विनय रावत, लखपति राईनी, मो. हारून, शांति आर्य, हयातुल्लाह, आसिफ, मंटू सिंह, सब्बू आदि मौजूद रहे।



फोटो कैप्सन 26एसडीएन89पी-खोरिया शिवबक्स गंाव में आयोजित सहभोज कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि ने संबोधित किया।

हियुवा ने सहभोज का आयोजन किया
डुमरियागंज। हियुवा कार्ययकर्ताओं की ओर से मंगलवार को क्षेत्र के खोरिया शिवबक्स गांव में सहभोज का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि उमेश पाण्डेय शामिल हुए। उमेश पांडेय ने कहा कि सहभोज कार्यक्रम से सामाजिक समरसता को बल मिलता है। मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाना चाहते हैं। इसके लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। सहभोज का उद्देश्य समाज में फैली छुआछूत, ऊंच-नीच, भेद-भाव को समाप्त करना है। इस दौरान अजय सिंह, घनश्याम चौबे, रामविलास कनौजिया, राममिलन प्रजापति, सत्यप्रकाश पांडेय सहित तमाम हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed