फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   फरियादी आए 131, निराश लौटे 117

फरियादी आए 131, निराश लौटे 117

Tue, 15 Jan 2019 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
फरियादी आए 131, निराश लौटे 117
फरियादी आए 131, निराश लौटे 117
विज्ञापन

फोटो-
- सभी तहसीलों में निस्तारित हुए 14 मामले
- शेष शिकायतों के लिए अफसरों को दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आए 131 फरियादियों में सिर्फ 14 को न्याय मिला। शेष 117 शिकायतकर्ताओं को निराश लौटना पड़ा।

सदर तहसील सभागार में मंगलवार को तहसीलदार संतोष कुमार ओझा की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में 29 मामले आए, जिसमें मौके पर राजस्व से संबंधित दो मामलों का निस्तारण किया गया। शेष के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बांसी प्रतिनिधि के मुुताबिक इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक अपर जिलाधिकारी प्रमोद शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 13 मामले आए। राजस्व विभाग के दो मामलों का ही निस्तारण हो सका। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण तहसील समाधान दिवस में क्षेत्र के कुल 20 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। राजस्व के दो मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसीलदार अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार अवधेश कुमार राय, सीओ सुनील कुमार सिंह, एसओ रणधीर कुमार मिश्रा आदि की उपस्थिति रही। बांसी प्रतिनिधि के मुताबिक उपजिला मजिस्ट्रेट प्रबुद्ध सिंह व एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह की मौजूदगी में हुए दिवस में कुल 39 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिसमें 5 प्रार्थना-पत्रों को मौके पर ही निस्तारित करा दिया गया। सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा, डीडीओ राजेन्द्र प्रसाद, पीडी संत कुमार, तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, उप कृषि निदेशक डॉ. पीके कन्नौजिया, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, बीएसए राम सिंह, डीपीआरओ अनिल सिंह आदि की उपस्थिति रही। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक इटवा तहसील में फरियादयों की समस्याओं का समाधान एसडीएम राजेन्द्र प्रसाद ने की। यहां 30 मामले पेश हुए। तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह, ईओ शिवकुमार, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, नायब तहसीलदार लालता प्रसाद, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्र भूषण पांडेय, सीडीपीओ रवीन्द्र यादव आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed