{"_id":"5b8585be42c79246594307c0","slug":"161535477182-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव के साथ जगदंबिका पाल की तस्वीर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव के साथ जगदंबिका पाल की तस्वीर वायरल
siddharthnagar
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद की यही तस्वीर हुई वायरल, हो रही है तरह-तरह की चर्चा ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ डुमरियागंज से भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की तस्वीर वायरल हुई है। तस्वीर में पाल एक कमरे में सपा मुखिया के साथ बैठे हैं। इसके साथ ही भाजपा सांसद के अगले चुनाव में सपा या किसी अन्य दल से चुनाव लड़ने की अटकलें भी शुरू हो गई हैं। पाल ने इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है।
जगदंबिका पाल की उक्त तस्वीर पिछले एक पखवाड़े से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनकी समाजवादी पार्टी से नजदीकी की चर्चा भी चल रही है। कहा जा रहा है कि पाल अगला चुनाव पाला बदलकर लड़ सकते हैं। वैसे भाजपा सांसद ने अटकलों पर विराम लगाते हुए इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि वह राजनीतिक जीवन के अंत तक भाजपा में ही रहेंगे। पाल का कहना है कि वायरल तस्वीर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद दिल्ली जाते समय लखनऊ एयरपोर्ट स्थित रेस्ट हाउस की है। विरोधियों ने इस तस्वीर को वायरल कर दिया है और तरह-तरह की चर्चाएं चल पड़ी हैं।