फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   इटवा में पांच, उसका में एक महिला की कटी चोटी

इटवा में पांच, उसका में एक महिला की कटी चोटी

Fri, 11 Aug 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
इटवा में पांच, उसका में एक महिला की कटी चोटी
इटवा/उसका/परसा (सिद्धार्थनगर)। जिले में चोटी कटने की घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को इटवा क्षेत्र में ही पांच मामले आए। चोटी कटने से बेहोश तीन महिलाओं का इलाज सीएचसी इटवा व दो का इलाज पीएचसी खुनियांव में चल रहा है। उसका व परसा क्षेत्र में महिलाओं की चोटी कटी।
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाने के भरभर साथा गांव निवासिनी विंद्रावती (24) पत्नी पुन्नवासी सुबह खेत की ओर गई थी। अचानक बाल पर कटने का अहसास हुआ। पीछे मुड़कर देखा तो बाल कट कर जमीन पर गिरा हुआ था। थोड़ी देर मे विंद्रावती गिरकर बेहोश हो गई। परिजन उसे पीएचसी खुनियांव ले गए। इटवा थाने के ग्राम खुनियांव निवासी श्याम दुलारी, ग्राम भटमली निवासी हैबत अली की पुत्री सरीफुन (20) की भी चोटी कट गई। दोनों को सीएचसी इटवा में भर्ती कराया गया है। ग्राम मझौवा में रीना (18) का बाल तब कट गया, जब वह किसी कार्यवश घर के बाहर खड़ी थी। ग्राम रामापुर निवासी तुलसीराम की पत्नी मीरा (21) घर के बरामदे में बैठी थी, अचानक सिर भारी होने लगा। घर में जाने लगी तो देखा कि बाल कट कर जमीन पर गिरे हुए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीके वैद्य का कहना है कि महिलाओं को अपने बाल बहुत प्रिय होते हैं। उसके कटने मात्र की सोच से वह चिंतित हो जाती हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। यह महज अफवाह है। उधर, उसका थाना क्षेत्र के महुलानी निवासी इंद्रावती (40) पत्नी गिरीश की गुरुवार की रात चोटी कट गई। वह फूस की झोपड़ी में अपने पति और बच्चे के साथ सो रही थी। इसका पता उसे तब चला जब वह पंखा ढूंढने के लिए हाथ सिरहाने लगाया। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के औरहवां निवासी हैदर अली की पुत्री जैनब (15) शुक्रवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे स्नान करने के बाद बालों में कंघी कर रही थी, तभी उसका कटा हुआ बाल गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मच्छरदानी में सो रही महिला के कटे बाल
डुमरियागंज। अभी तक घर के बरामदे में बैठी या घास काटने जाने वाली महिलाओं की चोटी कटने का मामला सामने आ रहा था। गुरुवार की रात मच्छरदानी में सोई महिला की भी चोटी कट गई। सिर में तेज दर्द व बुखार होने से उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। थाना क्षेत्र के महोखवां गांव निवासी लालजी यादव की पत्नी रीमा (35) गुरुवार की शाम घर में सो रही थीं। रात में प्यास लगने पर पानी पीने उठी तो उसे अपना सिर हल्का लगा। हाथ पीछे चोटी तक किया तो सन्न रह गई। उसकी चोटी कटी हुई थी। इस संबंध में एसओ राधेश्याम राय ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। चोटी काटने वाले को भी कोई नहीं देख पा रहा है। यह महज अफवाह लग रहा है। इस पर लोग ज्यादा ध्यान न दें। वैसे इस मामले को लेकर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed