{"_id":"666b6526188ca6239c005ef8","slug":"16-child-laborers-identified-notice-to-11-employers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-119038-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 16 बाल श्रमिक चिह्नित, 11 सेवायोजकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 16 बाल श्रमिक चिह्नित, 11 सेवायोजकों को नोटिस
Fri, 14 Jun 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 14 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु। जिले में बृहस्पतिवार को शोहरतगढ़, खुनुवा, पकड़िहवा, बजहां, गौरा कस्बे में बाल और किशोर श्रमिकों का चिह्नांकन करते हुए 11 सेवायोजकों को नोटिस जारी किया गया। साथ ही 16 बाल श्रमिकों का चिह्नांकन किया गया। जांच टीम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी एएचटीयू गांगेश सिंह, सुनील कुमार, आरक्षी आशुतोष सिंह, जिला समन्वयक मानव सेवा संस्थान जयप्रकाश गुप्ता शामिल रहे। श्रम प्रवर्तन अधिकारी उज्ज्वल त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान पूरे माह चलता रहेगा। अब तक इस माह में 25 बच्चों का रेस्क्यू किया गया तथा 18 सेवायोजकों को नोटिस दिया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन