फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   1591 disabled persons and senior citizens will get equipment.

Siddharthnagar News: 1591 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे उपकरण

Tue, 31 Mar 2026 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
1591 disabled persons and senior citizens will get equipment.
देवरिया। जनपद में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए भारत सरकार की एडीआईपी योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उनके समयानुसार किया जाएगा। एलिम्को के सहयोग से 22 व 23 मार्च को आयोजित शिविर में कुल 1591 लाभार्थियों का चयन किया गया था। इन लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। फिलहाल उपकरणों की आपूर्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है और वितरण कार्यक्रम आईटीआई परिसर में प्रस्तावित है। वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी का फोटो सत्यापन किया जाएगा। साथ ही उपकरणों को क्यूआर कोड के माध्यम से लाभार्थियों से जोड़ा जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनी रहे। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लाभार्थियों के आवागमन के लिए जनपद के 16 विकास खंडों से कुल 60 बसों का संचालन कराया जाएगा, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। कार्यक्रम का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग योजना की जानकारी प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने चयनित लाभार्थियों से अपील की है कि जिनका मोबाइल नंबर बदल गया है, वे अपने संबंधित विकास खंड के बीडीओ कार्यालय में संपर्क कर उसे अपडेट करा लें, ताकि समय पर सूचना मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed