फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   चार वीडीओ निलंबित

चार वीडीओ निलंबित

Fri, 07 Jun 2019 11:01 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
चार वीडीओ निलंबित
सिद्धार्थनगर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण में लापरवाही बरतने के मामले में डीपीआरओ ने चार ग्राम पंचायत अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और छह पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के तहत बेसलाइन सर्वे 2012 के आंकड़ों के तहत ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके तहत अपने अधीन ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण कराने के मामले में लापरवाही बरतते हुए लक्ष्य के सापेक्ष कम शौचालयों का निर्माण कराने, निर्धारित अवधि में जिओ टैगिंग न कराना, ग्राम पंचायतों को मिली धनराशि का निर्धारित सॉफ्टवेयर प्लान प्लस, एक्शन सॉफ्ट एवं प्रिया सॉफ्ट पर शत प्रतिशत इंट्री सुनिश्चित न करने के मामले में खेसरहा ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी महमूद अली, भनवापुर के रामविलास, डुमरियागंज के कौशलेंद्र पांडेय, जोगिया ब्लॉक के संजय कुमार वरूण को डीपीआरओ एके सिंह ने निलंबित कर दिया है। इन सभी को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर संबद्ध किया गया है। शौचालय निर्माण में ही लापरवाही करने के मामले में डीपीआरओ ने खेसरहा ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रभाल सिंह, शोहरतगढ़ के शकील अहमद व राधेश्याम चौधरी, खेसरहा के रमेश यादव, भनवापुर के राकेश पाठक और डुमरियागंज में तैनात बृजेश कुमार गुप्ता पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed