फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   चादरपोशी कर अकीदतमंदों ने बाबा से मांगीं दुआ

चादरपोशी कर अकीदतमंदों ने बाबा से मांगीं दुआ

Fri, 07 Jun 2019 11:46 PM IST
siddharthnagar Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
चादरपोशी कर अकीदतमंदों ने बाबा से मांगीं दुआ
डुमरियागंज के वासा दरगाह स्थित मखदूम शाह बाबा की मजार पर शुक्रवार को दो दिवसीय उर्स का आगाज हुआ। पहले दिन अकीदतमंदों ने मजार पर चादर चढ़ाई और बाबा से अमन की दुआ मांगी। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के वासा दरगाह स्थित मखदूम शाह बाबा की मजार पर शुक्रवार को दो दिवसीय उर्स का आगाज हुआ। पहले दिन अकीदतमंदों ने मजार पर चादर चढ़ाई और बाबा से खुशहाली और अमन शांति की दुआएं मांगी। वहीं, प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


वासा दरगाह स्थित मखदूम शाह की मजार पर कई दशक से ईद के तीसरे व चौथे दिन दो दिवसीय उर्स का आयोजन हर साल पूरे अकीदत और जोशो-खरोश से होता है। विभिन्न धर्मों के लोग मजार पर आदर के साथ पहुंचते हैं और बाबा से खुशहाली व अमन चैन की दुआएं मांगते हैं। शुक्रवार की सुबह 10 बजे मजार के सज्जादा नशीन काजी मोहम्मद मदनी फिरदौसी व अन्य अकीदतमंदों ने बाबा की मजार पर फातिहा पढ़ी और चादरपोशी की। लोगों ने बाबा से मन्नतें मांगीं। मजार स्थल पर लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन भी कराया, उनकी सलामती के लिए शिरनी नजर कराई। मजार स्थल पर मेला जैसा माहौल देखा जा रहा है जिसमें आसमानी झूला और मौत का कुंआ के अलावा मिकी माउस झूला भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चे झूले में बैठकर खूब मनोरंजन कर रहे हैं।इस मौके पर खाजा, लाई, चाट, मिठाई व खिलौने की कतारबद्ध दुकानें लगी हैं। शाम को मजार पर लंगर का आयोजन हुआ। थानाध्यक्ष भवानीगंज दीपक दुबे की अगुवाई में पुलिस बल के जवानों ने पैदल मार्च कि या। इस दौरान एहसान, शरीफजमां, सुहेल, पिन्टू, अफजल, इमरान लतीफ, मोहम्मद आमिर, अब्दुल बारी, शाहिद, जैद, खालिद, मुनाफ, समीर, फैजान उर्फ सब्लू, अतीकुर्रहमान उफ राजू, मनव्वर बाबा, जावेद मोइद, काजी शहंशाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed