फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   फिलीस्तिनयों पर हो रहा जुल्म सितम किया जाए बंद

फिलीस्तिनयों पर हो रहा जुल्म सितम किया जाए बंद

Fri, 31 May 2019 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
फिलीस्तिनयों पर हो रहा जुल्म सितम किया जाए बंद
हल्लौर में गूंजे इजराइल, अमेरिका मुर्दाबाद के नारे
विज्ञापन


- शिया मुसलमानों ने फिलिस्तीन में हो रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के विरोध में निकाला जुलूस
- थानाध्यक्ष को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। शिया बाहुल्य कस्बा हल्लौर में रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज अदा की गई। इसके बाद समुदाय के लोगों ने हल्लौर में फलस्तीन में बेकसूर मुसलमानों पर किए जा रहे अत्याचार के विरोध में जुलूस निकालकर अमेरिका व इजराइल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में थानाध्यक्ष डुमरियागंज को सौंपा।
रमजान माह के अंतिम शुक्रवार के मौके पर आयोजित यौमे कुद्दूस (अन्तर्राष्ट्रीय कुद्दूस दिवस) व विरोध प्रदर्शन के तहत जुमा अलविदा की नमाज के बाद मौलाना मोहम्मद हसन की अगुवाई में दरगाह चौक से जुलूस निकाला गया। जुलूस इमामबाड़ा हुसैनिया बाबुल, अली असगर, जनाबे सकीना के रौजे, इमामबाड़ा अबूतालिब से होते हुए हल्लौर मुख्य चौराहे पर पहुंचा। जहां पर जुलूस सभा में तब्दील हो गई। मौलाना मोहम्मद हसन ने कहा कि फलस्तीन में बेकसूर मुसलमानों पर इजराइल द्वारा अमेरिका के इशारे पर जुल्म ढाया जा रहा है। पूरी दुनिया में आतंकवाद का दहशत कायम हुआ है उसका जिम्मेदार अमेरिका व इजराइल ही है। सभा को मौलाना अली अब्बास, मौलाना तफसीर, जमाल हैदर, असगर मेंहदी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आखिर में एसडीएम की गैर मौजूदगी में थानाध्यक्ष डुमरियागंज केडी सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कसीम रिजवी, हैदर रजा, बेताब हल्लौरी, अजीम अब्बास, जमाल बीके, तसबीब हसन, जानशीन अहमद, आमिर, रहमान, सैफ, कामयाब बब्लू, शारिक, शादाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो कैप्सन-31एसडीएन83पी, 84पी व 85पी-हल्लौर में अंतरराष्ट्रीय कुद्दूस दिवस पर जुलूस निकालकर अमेरिका व इजराइल का विरोध करते शिया समुदाय के लोग व थानाध्यक्ष केडी सिंह को ज्ञापन सौंपते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed