फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   विभागीय योजनाओं पर पैनी नजर रखने की हिदायत

विभागीय योजनाओं पर पैनी नजर रखने की हिदायत

Fri, 31 May 2019 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
विभागीय योजनाओं पर पैनी नजर रखने की हिदायत
विभागीय योजनाओं पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी
विज्ञापन

फोटो-
सीडीपीओ की बैठक में डीपीओ ने दिए 20 बिंदुओं पर निर्देश
कड़े निर्देश के बाद भी शिथिलता मिलने पर कठोर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। बाल विकास परियोजना अधिकारियों की बैठक में विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। इस दौरान डीपीओ ने 20 बिंदुओं पर निर्देश देते हुए पैनी नजर रखने की हिदायत दी।

विकास भवन के सभाकक्ष में बाल विकास परियोजना अधिकारियों की बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किए जाए। इस दौरान विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन पर जांच-पड़ताल करते हुए खामियां मिलने पर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में जिन बिंदुओं पर निर्देश दिए गए, उनमें वित्तीय वर्ष 2016-17, 2017-18 व 2018-19 में निर्माण के लिए स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों की अद्यतन स्थिति की जांच, वित्तीय वर्ष 2019-20 में आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण के लिए भूमि का प्रस्ताव लेने, किराए पर संचालित भवनों में आधारभूत सुविधाओं की मौजूदा स्थिति, स्पेशल कंपानेंट प्लान अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 में केंद्र भवन निर्माण की स्थिति, नीति आयोग से संबंधित अप्रैल 2019 की रिपोर्ट देने, राज्य पोषण मिशन से संबंधित सूचनाओं की उपलब्ध कराने, मिशन अंत्योदय से संबंधित सूचना मुहैय्या कराने, आईजीआरएस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की आख्या, वर्दी बिल का समायोजन, सुपोषण स्वास्थ्य मेला से संबंधित जानकारी देने, जनवरी 2019 से तक मृत्यु, पद त्याग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका से संबंधित सूचना जैसे अहम बिंदु शामिल थे। डीपीओ ने कहा कि बार-बार निर्देश के बाद भी लापरवाही मिली तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मंजू भारती, नीलम वर्मा, बलिराम सिंह, संजय सिंह, अभय सिंह, अभय प्रताप सिंह, राधा कृष्ण त्रिपाठी, प्रियंका वर्मा, रवीन्द्र यादव, मो. अरशद, मंजूलता गौतम, गौरीशंकर यादव और निर्भय प्रताप सिंह की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed