{"_id":"5cf15e13bdec22078b293be9","slug":"15593221775-siddharthnagar-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमा अलविदा की नमाज पढ़कर मांगी अमन की दुआएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमा अलविदा की नमाज पढ़कर मांगी अमन की दुआएं
Fri, 31 May 2019 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में नमाज अदा करते अकीदतमंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। मुकद्दस रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को रोजेदारों व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अलविदा की नमाज अदा की। लोगों ने देश में अमन व शांति के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। साथ ही नेकी और भलाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
तहसील क्षेत्र के डुमरियागंज, हल्लौर, जबजौवा, सिकहरा, वासा, बेंवा, बिथरिया, कादिराबाद, तिलगडिय़ा, भवानीगंज, बढनीचाफा, औराताल, मोतीगंज, बनगवा, लटिया, जमौता-जमौती, बेंवा मुस्तफा, गरदहिया, भटगवां आदि गांवों में जुमा अलविदा की नमाज को लेकर सुबह 11 बजे से ही लोगों में उत्सुकता देखी गई। निर्धारित एक व 1.30 बजे के आसपास हजारों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर देश की तरक्की व अमन शांति के लिए दुआ मांगी। इसके पूर्व नगर पंचायत प्रशासन ने डुमरियागंज में स्थित सभी मस्जिदों के बाहर सड़क के किनारे चूना लगावाने के साथ ही साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की। जुमा अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। हल्लौर स्थित शिया जामा मस्जिद में मौलाना मोहम्मद हसन ने नमाज से पहले अपने संबोधन में लोगों को ईद की नमाज अदा करने से पहले गरीबों, यतीमों व मजलूमों में फितरा पहुंचा देने पर जोर दिया। मौलाना ने लोगों से हाथ उठाकर इबादत को खुदा से कबूल करने और मुल्क में अमन शांति व भाईचारा बरकरार रखने की दुआ की। मौके पर डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह और भवानीगंज थानाध्यक्ष दीपक दूबे, हल्लौर में कुंवर बहादुर, आशुतोष तिवारी, मिथिलेष पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे।
अकीदतमंदों ने अलविदा की नमाज अदा की
बांसी। जुमा अलविदा की नमाज क्षेत्र की सभी मस्जिदों में शुक्रवार को अकीदत के साथ पढ़ा गया। इस अवसर पर मस्जिदों में भीड़ रही। अकबरनगर मोहल्ले में स्थित जामा मस्जिद में नमाज इमाम सैयद कारी अब्दुल ताहिर ने पढ़ाया। नमाज से पूर्व उन्होंने तकरीर में रमजान माह की महत्ता व शबे कद्र की विशेषता को बताया तथा जकात-ए-सदका ए फितर की विस्तार से जानकारी दी। रमजाऩुल मुबारक के अंतिम जुमा की नमाज नगर की सभी मस्जिदों के साथ-साथ बेलौहां बाजार, मरवटिया बाजार, भरथना, देवरिया, पठनपुरवा, जमुनी, तिलौली, बेलगढ़ा, महोखवा, काजी रुधौली, सेहरी, सिसई, बराव नानकार, परसपुर, असंगवा, जिगना और बड़हर घाट आदि गांवों व कस्बों में पढ़ा गया।
विज्ञापन
परसा महापात्र में रोजा इफ्तार आयोजित
सिद्धार्थनगर। शहर के निकट परसा महापात्र गांव में शुक्रवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इससे पूर्व रोजेदारों ने नमाज अदा किया। इसमें आसपास के कई रोजेदारों ने भाग लिया। शहर के निकट परसा महापात्र गांव के प्रधान अनिल अग्रहरि ने रोजा इफ्तार का आयोजन किया। रोजा इफ्तार से पूर्व रोजेदार निजाम अलाउद्दीन, नबीवक्स, निजामुद्दीन, यूसुफ आदि ने नमाज अदा कर अल्लाह की इबादत की। इसके बाद आयोजित रोजा इफ्तार में यमुना प्रसाद व रामदास समेत आसपास के कई गांव के दर्जनों रोजेदारों ने इसमें भाग लिया।