{"_id":"5ce81eb4bdec22072b5a6599","slug":"155871613511-siddharthnagar-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की ड्यूटी में अनुशासन महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की ड्यूटी में अनुशासन महत्वपूर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की ड्यूटी में अनुशासन महत्वपूर्ण
फोटो- 51
पुलिस लाइंस में एसपी ने रिक्रूट के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस परिसर में शुक्रवार को एसपी ने रिक्रूटों के साथ बैठक की। उन्हें ट्रेनिंग से जुड़ी जानकारी दी और अनुशासन में रहने की नसीहत दी। साथ ही लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि पुलिस की नौकरी में आने के बाद अनुशासन में रहना जरूरी है। अनुशासन में न रहने वाला कभी अच्छा पुलिसकर्मी नहीं बन सकता है। पुलिसकर्मियों पर सभी की निगाह होती है। इसलिए ऐसा बनों और ऐसा काम करों कि लोग सम्मान के नजरिए से देखें और अच्छा कहें। कहा कि ट्रेनिंग छह माह की है। इतने दिनों में सभी विधाओं में पारंगत होने जरूरत है। ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षक ही तुम्हारा सब कुछ है। इसलिए ट्रेनिंग के दौरान उसके दिशा-निर्देशों का पालन करें, तभी एक अच्छे पुलिसकर्मी बन सकेंगे। यहां से ऐसा बनकर जाओ कि जहां रहो, लोग यह कहें कि अच्छी ट्रेनिंग दी गई है। इस दौरान एसपी ने कर्मियों से समस्या के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही प्रशिक्षकों को भी आवश्यक निर्देश दिए।