फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पाल ने फिर लहराया भाजपा का परचम

पाल ने फिर लहराया भाजपा का परचम

Thu, 23 May 2019 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
पाल ने फिर लहराया भाजपा का परचम
मतगणना स्थल पर खुशी जततो सांसद पाल, विधायक और शोहरतगढ के भाजपा नेता धनुरधर प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल ने 492253 मत पाकर गठबंधन के बसपा प्रत्याशी आफताब आलम को एक लाख 5 हजार 321 मतों से हराया। जगदंबिका पाल लगातार भाजपा से दूसरी बार सांसद बने। जबकि 2009 में उन्होंने कांग्रेस से पहली बार सांसद के रूप में जीत दर्ज की थी। इस तरह उन्हें डुमरियागंज संसदीय सीट से 67 साल में पहली बार हैट्रिक बनाने का मौका भी मिला। तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश कुमार उपाध्याय रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को नवीन मंडी समिति में मतगणना सुबह साढ़े आठ बजे जब शुरू हुई तो लोग पूरी तरह से उत्साहित दिखे। कुल 38 चक्र के मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सांसद जगदंबिका पाल को 492253 को मत मिले। दूसरे स्थान पर गठबंधन के बसपा प्रत्याशी आफताब आलम रहे। उन्हें 386932 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. चंद्रेश कुमार उपाध्याय को 60549 मत मिले। जबकि लोगों की उम्मीद के मुताबिक पीस पार्टी का सबसे खराब प्रदर्शन रहा। पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मो. अयूब के बेटे मो. इरफान को महज 5765 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं, जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद सांसद जगदंबिका पाल समर्थकों के साथ शहर में जुलूस निकाला। वहीं, इस दौरान लोगों से मिलते रहे। एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई भी देते रहे। जुलूस के आगे-आगे पुलिस भी सुरक्षा में तैनात रही।
विज्ञापन

प्रत्याशी दल वोट
जगदंबिका पाल भाजपा 492253
आफताब आलम गठबंधन बसपा 386932
डॉ चंद्रेश कुमार उपाधयाय कांग्रेस 60549
अर्जुन सिंह लोधी बहुजन मुक्ति पार्टी 8265
केसरी नंदन सबका दल यूनाइटेड 3066
केशव राजभर सुभाषपा 3809
बृजेश कुमार जनहित किसान पार्टी 4097
मो इरफान पीस पार्टी 5765
संजय कुमार चौहान नागरिक एकता पार्टी 5030
श्रवण कुमार निर्दल 3746
नोटा- 11755
कुल मत- 985330
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed