{"_id":"6850619be3c98f3ea1076eec","slug":"154-got-the-benefit-of-chief-minister-farmer-accident-welfare-scheme-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139504-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 154 को मिला मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 154 को मिला मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में लाभार्थियों को सहायता राशि के चेत वितरण करते सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक
- कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, लाइव प्रसारण भी देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण आंबेडकरनगर में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण देखा गया। इसी प्रकार सभी तहसीलों में देखा गया और 154 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का लाभ दिया गया।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की समस्याओं को बहुत करीब से समझाते हैं। पहले कोई किसानों की दुर्घटना होने पर उनके परिवारों को कोई सहायता राशि उपलब्ध नहीं कराई जाती थी। इस योजना को लागू कर दैवीय आपदा व दुर्घटना में मृत्यु हुए किसानों के परिवारों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों के साथ ही साथ बटाईदारों को भी इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने कहा कि आज जनपद के सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण किया जा रहा है। सभी तहसीलों में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के कुल 142 दावे प्राप्त हुए थे। सभी तहसीलों के मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के कुल 154 लाभार्थियों को धनराशि 69150000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एडीएम ज्ञान प्रकाश, सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहसील नौगढ़ के 43 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया।