फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: RSS conducts a path sanchalan in Naugarh town amidst chants of Bharat Mata Ki Jai

Siddharthnagar News: भारत माता के जयघोष के बीच नौगढ़ नगर में आरएसएस ने किया पथ संचलन

Fri, 23 Oct 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: RSS conducts a path sanchalan in Naugarh town amidst chants of Bharat Mata Ki Jai
- विजयादशमी उत्सव पर गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने प्रमुख मार्गों से किया संचलन
विज्ञापन

- स्वयंसेवकों के संकल्प से राष्ट्रसेवा का कार्य निर्बाध रूप से जारी: मनोज
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शुक्रवार को विजयादशमी उत्सव पर नौगढ़ नगर में पथ संचलन निकाला गया। गणवेशधारी स्वयंसेवकों का अनुशासित संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान भारत माता के जयघोष से नगर गूंज उठा।
पथ संचलन का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर परिसर से हुआ। यहां से स्वयंसेवक बांसी तिराहा, भारत माता चौक, स्वामी विवेकानंद चौक, बुद्ध तिराहा, स्टेशन रोड और मौर्या लॉज होते हुए पुनः सरस्वती विद्या मंदिर परिसर पहुंचे। निर्धारित मार्ग पर संचलन के दौरान स्वयंसेवकों की एकजुटता और अनुशासन देखने को मिला।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आरएसएस के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज ने कहा कि संघ की स्थापना के 101 वर्ष पूरे हो चुके हैं। स्वयंसेवकों के संकल्प और समर्पण के कारण राष्ट्रसेवा का कार्य निर्बाध रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करना सभी का दायित्व है। देशविरोधी ताकतों को पहचानना और उनके मंसूबों को सफल होने से रोकना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति समर्पण ही संघ के कार्यों का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संघ के अजीत, रणजीत, मनोज कुमार, सौरभ, मुरलीधर, अविनाश, सीमा, उमा सिंह, विपिन सिंह, दिवाकर विक्रम और सतीश रस्तोगी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, विधायक श्यामधनी राही, आशीष शुक्ला, रामनारायण, हेमंत जायसवाल और सत्यप्रकाश राही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed