फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   radha dhud rahi mera shyam dekha

राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा

Wed, 05 Dec 2018 11:00 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 05 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
radha dhud rahi mera shyam dekha
भजन प्रस्तुत करती तृप्ति शाक्या - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव के पहले दिन बुधवार को जिले की बेटी ने अपने सुरों से जनपद वासियों को भक्ति रस का पान कराया। तृप्ति शाक्या के कंठ से जब ‘बुद्ध की जय हो’ और ‘राधा ढूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा’ के बोल फूटे तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। फिर क्या था तृप्ति एक के बाद एक भजन पेश करती रहीं और श्रोता आस्था के सागर में गोते लगाते रहे। कार्यक्रम करीब तीन घंटे चला और गुलाबी ठंड में लोग पंडाल में जमे रहे। महोत्सव में शिरकत करने के लिए तृप्ति मुंबई से यहां पहुंची हैं।
विज्ञापन


जिला कारागार के सामने मैदान में आयोजित महोत्सव में देर शाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका तृप्ति ने भजन के साथ दर्शकों की मांग पर फिल्मी गीत भी गाए। उन्होंने ‘सत्यम शिवम सुंदरम’, ‘कभी राम बन के, कभी श्याम बन के, चले आना प्रभुजी चले आना’, ‘श्याम चूड़ी बेचने आया’, ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ जैसे भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। तृप्ति ने जब ‘आए हम तुम्हरी दुअरिया, प्रभु ले लो खबरिया’ सुनाया तो लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

इसके बाद गायिका ने श्रोताओं की मांग पर फिल्मी गीत ‘तुम संग प्रीत लगाई सजना’ सुनाकर माहौल को गरमा दिया। फिर फिल्मी गीतों की फरमाइश दर फरमाइश आती रही और तृप्ति गाती रहीं। उनकी गीतों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक खुद को भूल बैठे। बस था तो मंच से फूटता मधुर सुर और सामने संगीत के सागर में डूबते उतराते लोग। ‘जग घुमया तेरे जैसा न कोय’ और ‘दमादम मस्त कलंदर’ जैसे गीतों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद की पत्नी व पूर्व नपा अध्यक्ष स्नेहलता पाल, जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू, पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता सहाय, अपर जिलाधिकारी प्रमोद शंकर शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल, उपजिलाधिकारी सदर उमेश चंद्र निगम, सीओ दिलीप सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार ओझा, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed