{"_id":"5bbce340867a55281c6218c5","slug":"151539105600-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुआ तो शिलान्यास लेकिन रख गए चुनाव अभियान की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुआ तो शिलान्यास लेकिन रख गए चुनाव अभियान की नींव
siddharthnagar
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
शिलापट्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। एनएच-730 के बढ़नी से शोहरतगढ़ तक चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर आए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जिले को कोई नई सौगात तो नहीं दी। पर, पिछले करीब साढ़े चार वर्ष में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाकर आगामी लोकसभा चुनाव की पटकथा अवश्य लिख गए। जिले में मेडिकल कॉलेज को मूर्त रूप देने और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट के तहत काला नमक की खेती को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने की बात फिर दुहराई।
यूं तो शोहरतगढ़ के छतहरी में आयोजित कार्यक्रम से जिले के लोगों को ढेरों उम्मीदें थी। इससे लोगों कुछ मायूस अवश्य हुए पर की बजाए फोर-लेन करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने की सीएम की घोषणा से पूरा पंडाल उत्साहित हो उठा। मुख्यमंत्री ने जिले में जल्द ही मेडिकल कॉलेज स्थापित करने, जनपद की पहचान कालानमक को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचाने बनाने की पुरानी बातों को दुहराया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मोदी की अगुवाई में देश में हुए अहम कार्यों की चर्चा करते हुए सड़क, पयर्टन व रोजगार के अवसरों को जोड़ते हुए मोदी सरकार की जमकर तारीफ की।