फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   रक्षाबंधन पर गए थे गांव, चोरों ने खंगाला कमरा

रक्षाबंधन पर गए थे गांव, चोरों ने खंगाला कमरा

Tue, 08 Aug 2017 10:24 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर गए थे गांव, चोरों ने खंगाला कमरा
सिद्धार्थनगर। नगर के इंदिरानगर मोहल्ले में रविवार रात चोरों ने दो घरों के चैनल का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान में रह रहे लोग रक्षाबंधन पर अपने गांव गए थे। घटना की जानकारी होने पर मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ही उर्फ मिश्रौलिया गांव निवासी कमलेश मिश्रा बलरामपुर में एसएसबी को ड्रेस सप्लाई करते हैं। उनकी पत्नी चंद्रकला सदर क्षेत्र के इंदिरानगर मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर बच्चों संग रहती हैं। रक्षाबंधन पर्व के चलते रविवार की शाम वह बच्चों के साथ अपने मायके जोगिया कोतवाली के टेड़िया गांव में चली गई थी। उसी मकान में किराए पर रहे मेंहदावल थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी एमआर संजय पांडेय भी घर चले गए थे। रविवार रात चोर चैनल गेट व दरवाजे का ताला तोड़कर घर में रखा नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान समेट ले गए। वहीं संजय पांडेय के किचन का ताला तोड़कर गैस चूल्हा उठा ले गए, दूसरे दरवाजा का ताला तोड़ने का प्रयास किए मगर सफल नहीं हुए। सोमवार की शाम चंद्रकला जब मायके से कमरे पर पहुंची तो चैनल का ताला टूटा देख सन्न रह गई। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चंद्रकला के मुताबिक चोर बक्से में रखा सात हजार रुपये नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और कपड़े ले गए हैं। लगभग एक लाख रुपये की चोरी हुई है। वहीं, संजय ने बताया कि हमारे किचन का ताला तोड़कर एक गैस चूल्हा ले गए हैं। दूसरे कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है। दोनों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इस संबंध में एसओ सदर डीके श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिल गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed