फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सीमा सील होने से बार्डर पर फंसे सैकड़ों लोग

सीमा सील होने से बार्डर पर फंसे सैकड़ों लोग

Tue, 27 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
सीमा सील होने से बार्डर पर फंसे सैकड़ों लोग
सिद्धार्थनगर। नेपाल में निकाय चुनाव को लेकर भारतीय सीमा पूरी तरह सील कर दी गई है। 68 किमी के दायरे में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। वाहन तो दूर पैदल आवागमन भी रोक दिया गया है। दोनों तरफ सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें विभिन्न कार्यों से सीमा पार करना है। आवागमन ठप होने से सीमावर्ती कस्बों की रौनक भी गुम हो गई है। कस्बों में सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार को निकाय चुनाव खत्म होने के बाद 29 जून को सुबह से आवागमन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब दो दशक बाद नेपाल में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। संविधान संशोधन की मांग पर अड़े तराई क्षेत्र के कई संगठन चुनाव का विरोध कर रहे हैं। सकुशल व निर्विघ्न चुनाव कराने के लिए नेपाल का सुरक्षा तंत्र चौकस है तो भारतीय सीमा पर भी अलर्ट घोषित है। खुली सीमा के रास्ते अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोकने के लिए सोमवार को ही बॉर्डर सील कर दिया गया है। पैदल आवागमन भी पूरी तरह प्रतिबंधित है। यहां तक कि दवा-उपचार जैसे जरूरी कार्यों के लिए लोग सीमा पार नहीं कर पा रहे। जिले से लगती नेपाल की 68 किमी सीमा पर इसका व्यापक असर देखा जा रहा है। बार्डर पर स्थित ककरहवा, अलीगढ़वा, खुनुवां, बढ़नी कस्बों में सन्नाटा पसरा हुआ है। इन कस्बों का व्यापार काफी हद तक नेपाल से आने वाले खरीदारों पर निर्भर है, मगर पिछले दो दिनों से सीमा सील होने के चलते दुकानों पर ग्राहक नहीं हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल मुस्तैद हैं। आवागमन बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को है, जिन्हें दवा-उपचार, विवाह जैसे कार्यक्रमों के लिए बार्डर पार करना है। बताते हैं कि ऐसे सैकड़ों लोग बॉर्डर के दोनों तरफ फंसे हुए हैं। एसपी सत्येंद्र कुमार के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर सीमा सील किया गया है। 28 जून को मतदान खत्म होने के बाद ही बार्डर खोला जाएगा। गुरुवार की सुबह से आवागमन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed