फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   15 coronas including MP found infected

सांसद समेत 15 कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 06 Apr 2021 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
15 coronas including MP found infected
सांसद समेत 15 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों में पुलिसकर्मी भी शामिल
संक्रमण की पुष्टि के बाद किया आइसोलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। सांसद जगदंबिका पाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह मौजूदा समय में दिल्ली में हैं। इसके अलावा मंगलवार को जिले में 15 नए मरीज पाए गए। इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मंगलवार को संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को आइसोलेट कर दिया है।
कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकी है। संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसके बावजूद न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। जबकि संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। सांसद जगदंबिका पाल के संक्रमण होने की बात सामने आई है। उनके मीडिया प्रभारी मनोज चौबे के मुताबिक सांसद कोराना संक्रमित हो गए हैं। मौजूदा समय में दिल्ली में आइसोलेट हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 15 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में चार संक्रमित पाए गए। इनमें कोतवाली में एक पुलिसकर्मी संक्रमित मिला है। महंगा गांव में दो संक्रमित पाए गए। इसके अलावा वन विभाग में एक संक्रमित मिला। उसका ब्लॉक के रेहरा गांव में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए। बढ़नी ब्लॉक के स्थानीय कस्बे में एक संक्रमित मिला। डुमरियागंज ब्लॉक के बसडिलिया गांव में एक संक्रमित मिला। इटवा ब्लॉक के स्थानीय कस्बे में एक संक्रमित मिला। जोगिया ब्लॉक के पचपेड़वा गांव में एक संक्रमित मिला। मिठवल ब्लॉक के महदेवा नानकार गांव में एक संक्रमित पाया गया। इसके अलावा तीन अन्य संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया। इस बाबत सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से जुड़ी रिपोर्ट
अब तक मिले संक्रमित 4213
स्वस्थ्य होकर घर गए 4064
एक्टिव मरीजों की संख्या 97
संक्रमण से मौत 52
आज मिले संक्रमित 15
बैक मैनेजर कोरोना संक्रमित, शाखा सील
बर्डपुर। कपिलवस्तु नगर पंचायत के एक बैंक मैनेजर की कोरोना रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई है। इसलिए बैंक को सील कर दिया गया हैं। शाखा प्रबंधक होम क्वारंटीन हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed