फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मौसम में बदलाव से बढ़ी संक्रामक बीमारियां

मौसम में बदलाव से बढ़ी संक्रामक बीमारियां

Sat, 03 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से बढ़ी संक्रामक बीमारियां
बांसी (सिद्धार्थनगर)। उतार-चढ़ाव भरे मौसम में बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त, वायरल फीवर व पेट दर्द के आ रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी में शनिवार को दोपहर 12 बजे तक ही संक्रामक बीमारी के आठ मरीज भर्ती हो गए थे। अस्पताल में भर्ती मरीजों में नगर के आजाद नगर बहबोल निवासी राहीसुन्निशा (35), मदरहना निवासी राजेंद्र प्रसाद (50), नवडिहवा निवासी राधिका देवी (38), नंदनी (13), नगर के नरकटहा निवासी मालती (45) व चंद्रप्रकाश की 15 वर्षीय पुत्री सिमरन, जामडीह गांव निवासी फिरोज का सात माह का पुत्र मो.जीशान उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं। संगवा गांव निवासी 37 वर्षीय साजिया को बुखार के चलते भर्ती कराया गया है। सभी का इलाज चल रहा है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ.अश्वनी कुमार चौधरी ने बताया कि भर्ती सभी मरीजों की हालत बेहतर है। इनका समुचित इलाज किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को इस मौसम में खान-पान सही रखने, शुद्ध पानी पीने व सफाई पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed