फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   146 patients were admitted in 36 hours

Siddharthnagar News: 36 घंटे में 146 मरीज हुए भर्ती

Mon, 19 Jun 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
146 patients were admitted in 36 hours
सिद्धार्थनगर। सीजन में पहली बार तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस पार करने के बाद बीमार पड़ने वालों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में रविवार को ओपीडी बंद थी, लेकिन इमरजेंसी में मरीजों की संख्या अधिक रही है। यहां रविवार रात 8 बजे तक 36 घंटे के दौरान 146 मरीज भर्ती हुए। हीट स्ट्रोक से बीमार हुए मरीज मेडिसिन वार्ड में भर्ती हो रहे हैं। इमरजेंसी के 14 बेड और वार्ड के 28 बेड पर मरीज फुल रहे। सुबह वार्ड में छह मरीज ही बजे थे, लेकिन सुबह से 6.30 से 9.30 बजे तक मेडिसिन वार्ड लगभग फुल हो गया। 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में रविवार से सुबह 8 से रात 8 बजे 53 मरीज भर्ती हुए जबकि, इसके पहले 24 घंटे में 93 मरीज भर्ती हुए थे। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि रविवार की सुबह अधिक संख्या में मरीज भर्ती हुए, हालांकि, मरीज भर्ती हुए और इलाज के बाद रेफर होते रहे। इस कारण बेड के अभाव में रेफर करने की नौबत नहीं आई। वार्ड में भर्ती मरीजों में तेज बुखार, उल्टी-दस्त और पैरालाइसिस के मरीज शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार अधिक गर्मी में ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण भी तबीयत खराब हो रही है। ये सभी लक्षण हीट स्ट्रोक हैं। अत्यधिक गर्म मौसम में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed