फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, खिल उठे चेहरे

प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, खिल उठे चेहरे

Sat, 12 Jan 2019 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभावान बच्चों का सम्मान, खिल उठे चेहरे
सम्मान पाकर मुस्कुराए बच्चे
विज्ञापन

फोटो- 56, 57
भारत भविष्य समारोह में सम्मानित हुए कला व संस्कृति क्षेत्र के प्रतिभाशाली
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भारत भविष्य सम्मान के भव्य सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में जनपद के कला व संस्कृति क्षेत्र के होनहार बच्चों, युवाओं को सम्मानित किया गया। प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए यह संदेश दिया कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमीं नहीं है।

लोहिया कला भवन में आयोजित कार्यक्रम में विराट व सनी ग्रुप द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति की गई। इसके बाद विशाल चौधरी, राकेश यादव, साक्षी पांडेय, किशन दूबे, महिमा श्रीवास्तव, दिव्या अग्रहरी, अर्पिता, ईशु, रुद्र प्रताप सिंह, फहद सिद्दीकी, आयुश शर्मा, मनीषा सोनी, मुस्कान चतुर्वेदी, रिंकी सिंह, प्रिंस वर्मा, तौलन भारती, शिवांगी मिश्रा, पलक, वर्तिका, मनीषा दूबे की प्रस्तुतियों ने अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने वीडियो मैसेज भेजकर प्रतिभागी बच्चों को शुभकामना दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से प्रतिभा निखर कर सामने आती है। कार्यक्रम प्रायोजक वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ व भाजपा नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि प्रतिभाओं को मंच देने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। गायन में नेहा श्रीवास्तव, नौशाद हाशमी व ब्यूटी श्रीवास्तव, नृत्य में प्रदीप, विराट, प्रियांशु व रुद्र प्रताप सिंह संयुक्त रूप से, मॉडलिंग में आशुतोष व मोनिका, राज पटवा व काजल श्रीवास्तव, पेंटिंग में रिमझिम, विशाल व संजीव, ग्रुप डांस विराट एंड टीम (गणेश वंदना), विजडम पब्लिक स्कूल (देश भक्ति) बैटल राउंड में निकिता, दिव्या, सुमेर, गुनगुन, शीतलरैप में मनी ठकुराई विजेता बने। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय, भाजपा नेता डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा नेता राम निवास यादव, जेपी सिंह लोधी, पूर्व प्रधानाचार्य भानू प्रताप मिश्रा व भुवनेश्वर शर्मा, सुनील अग्रहरि, भाजपा नेता कन्हैया गौड़, विक्रांत सिंह, विपिन सिंह समेत अरविंद शुक्ल, डॉ. शिवानंद ओझा, मनोज शुक्ला, अरुण पाठक, सिंह और संजय गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed