{"_id":"5c38cb99bdec2273356ef126","slug":"141547226009-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस हों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस हों
Fri, 11 Jan 2019 10:30 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 11 Jan 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। इटवा कस्बे के बिस्कोहर मार्ग पर स्थित वन विभाग के पार्क में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक र्हुई जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने की। यूनियन की ओर से पीएम को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। 15 दिनों में मामले का निस्तारण न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।राकेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने, भाकियू कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विकास खंड भनवापुर के अपूर्ण प्राथमिक विद्यालय मनिकौरा द्वितीय व लालपुर के विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। तहसील इटवा के सभी गांवों में पात्र परिवारों को पीएम आवास दिलाए जाएं। ब्लॉक अध्यक्ष इटवा अब्दुल रहीम, ब्लॉक अध्यक्ष खुनियांव मोहम्मद मुनीफ खान, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन