{"_id":"5a315e6e4f1c1bc45b8bbc1d","slug":"141513184878-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वरासत करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वरासत करने वाला गिरफ्तार
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
ले जाते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। कागजात में हेराफेरी कर जमीन की फर्जी तरीके से वरासत कराने के बाद उसे बेचने के दौरान एक जालसाज की पोल खुल गई। उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करते हुए बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पथरा थानाक्षेत्र के भालूकोनी गांव निवासी अब्दुल हलीम ने अपने ही गांव के अब्बास अली के दादा के नाम की जमीन करीब 6 माह पहले अपने नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर वरासत करा लिया था। इसकी भनक अब्बास अली को नहीं लग सकी थी। कुछ दिन पहले अब्दुल हलीम डुमरियागंज आकर उस जमीन को दूसरे के हाथों बेचने की फिराक में था, इसी दौरान जानकारी अब्बास अली को मिल गई। उसने डुमरियागंज थाने और रजिस्ट्री आफिस में अपना वारिस प्रमाण पत्र पेश करते हुए जालसाजी की जानकारी दी। इसकी छानबीन के बाद डुमरियागंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बारें में इंस्पेक्टर आरबी सिंह ने बताया कि मामला 6 माह पुराना है। जांच के बाद मामले में जालसाजी की पुष्टि हुई थी। आरोपी अब्दुल हलीम के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।