फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   इन सड़कों पर भी नजरें इनायत करें मंत्री जी...!

इन सड़कों पर भी नजरें इनायत करें मंत्री जी...!

Mon, 23 Oct 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
इन सड़कों पर भी नजरें इनायत करें मंत्री जी...!
सिद्धार्थनगर। सूबे के डिप्टी सीएम और पीडब्लूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जिले में आ रहे हैं। सिद्धार्थनगर में उनका यह पहला कार्यक्रम है लिहाजा उम्मीदें बेशुमार हैं। आशाएं इसलिए भी प्रबल हैं, क्योंकि जिले की बदहाली को दर्शाती सड़कों की सेहत सुधारने का विभाग उन्हीं के अधीन है। सिद्धार्थनगर के पिछड़ेपन के लिए लोग खराब सड़कों को हमेशा से जिम्मेदार मानते आ रहे हैं। मुख्य मार्ग से लेकर लिंक मार्ग तक की तस्वीर बदसूरत है। कई सड़कों पर तो यह अनुमान लगा पाना मुश्किल होता है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढों को ही सड़क बना दिया गया।
विज्ञापन

खराब सड़कें यहां शुरू से ही बड़ा मुद्दा हैं। हर चुनाव में इनकी दशा सुधारने के वादे होते हैं, मगर चुनाव बीतते ही नतीजा सिफर होता है। राहगीर इन सड़कों पर यात्रा करते आजिज हो चुके हैं। दर्जनों लोग जान गंवा चुके हैं और तमाम राहगीर बीमारी के कारण बिस्तर पकड़ चुके हैं। नेपाल से सटे जिले में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की अपार संभावनाओं को खराब सड़कों के कारण ही बल नहीं मिल पा रहा। नेशनल हाईवे-730 और 233 वर्षों से निर्माणाधीन हैं।
विज्ञापन

इसकी सुस्त गति विकास पर भी पूरी तरह ब्रेक लगाए हुए है। सूबे में योगी सरकार के सत्ता संभालते ही 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने की घोषणा पर सबसे ज्यादा आह्लादित इस जिले के लोग हुए थे, मगर 15 अक्टूबर बीतने के बाद भी अधिकांश सड़कों के गड्ढे जस-के- तस हैं। जिम्मेदार संस्थाएं बजट का रोना रो रही हैं और अफसर व्यवस्था को दोष दे रहे हैं। गड्ढामुक्त सड़कों पर जानलेवा सफर से आजिज जिले के लोगों में डिप्टी सीएम के तौर पर पीडब्लूडी मंत्री के आगमन ने बड़ी उम्मीदें जगाई हैं। बुद्ध भूमि के सड़कों की ओर डिप्टी सीएम की नजरें इनायत हों तो यह क्षेत्र भी विकास की दौड़ में आगे बढ़ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर अफसरों की लगी ड्यूटी
सिद्धार्थनगर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को जिले में दो स्थानों पर होंगे। इस दौरान विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के लिए डीएम ने विभिन्न अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी है। बांसी के तिगोड़वा में दोपहर साढ़े 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम के लिए एडीएम न्यायिक गुरु प्रसाद गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। यहां एसडीएम राजेश सिंह को हेलीपैड पर तैनात किया गया हे। डुमरियागंज एसडीएम राजेंद्र प्रसाद मंच की व्यवस्था संभालेंगे। एसडीएम इटवा एम.जुबेर बेग जनसभा स्थल पर मौजूद रहेंगे। जबकि तहसीलदार डुमरियागंज शिवमूर्ति सिंह यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। सेफ हाउस में इटवा के तहसीलदार राजेश अग्रवाल को तैनात किया गया है। वहीं दोपहर डेढ़ बजे से उसका के खजूरडाड़ गांव में होने वाले कार्यक्रम के लिए एडीएम वित्त प्रमोद शंकर शुक्ल नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। यहां हेलीपैड पर एसडीएम शोहरतगढ़ सत्यप्रकाश सिंह को तैनात किया गया है। एसडीएम सदर डॉ. महेंद्र कुमार मंच की व्यवस्था संभालेंगे। जनसभा स्थल पर पीडी संत कुमार व यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार अश्वनी कुमार को सौंपी गई है। डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों में समन्वय स्थापित करने के लिए सीडीओ अनिल कुमार मिश्र को जिम्मेदारी दी गई है।


डीएम-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
उसका बाजार। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खजूरडाड़ में कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार को डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। हेलीपैड व मंच की व्यवस्था देखी। जनसभा स्थल पर बन रहे पंडाल, यातायात व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। डीएम कुणाल सिल्कू ने सभी प्रभारी अधिकारियों को पूरी सजगता और निष्ठा के साथ ड्यूटी के निर्वहन के निर्देश दिए। कहा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई चूक न हो, रिहर्सल कर यह सुनिश्चित कर लें। सेफ हाउस, स्वीस कॉटेज और क्रू-व्यवस्था का भी हाल देखा। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने जनसभा स्थल पर सुरक्षा के लिए मातहतों को कड़े निर्देश दिए। कहा कि गहन तलाशी व छानबीन के बाद ही किसी को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा। चूक होने पर जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम डॉ.महेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश सिंह, सीओ दिलीप कुमार सिंह, एसओ एसके सरोज, जोगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कौशलेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे। उधर, सदर विधायक श्यामधनी राही ने भी व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed