{"_id":"61bb7ec6dc094179236772a3","slug":"140-labour-are-working-only-in-written-siddharthnagar-news-gkp4201322130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर नहीं, अभिलेखों में कार्य कर रहे 140 श्रमिक 15-34-04","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौके पर नहीं, अभिलेखों में कार्य कर रहे 140 श्रमिक 15-34-04
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर नहीं, अभिलेखों में कार्य कर रहे 140 श्रमिक
सिद्धार्थनगर। सीडीओ पुलकित गर्ग की जांच में मनरेगा कार्य में अनियमितता सामने आई। नौगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत बसौनी के बसौना टोला में चकरोड पर कराए जा रहे मिट्टी कार्य की जांच में मौके पर कोई श्रमिक नहीं मिले। जबकि अभिलेखों में इस परियोजना पर 140 मजदूर कार्य करते दिखाए गए हैं। सीडीओ ने कार्य का तकनीकी मूल्यांकन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इसके बाद संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ पुलकित गर्ग ने नौगढ़ ब्लॉक में मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 में राजस्व ग्राम बसौना में टोला के खेत से रेहरा सरहद तक चकरोड पर मिट्टी पटाई कार्य का निरीक्षण किया। एमआईएस के अनुसार परियोजना पर 140 श्रमिक कार्य पर लगाए गए हैं परंतु निरीक्षण के समय कोई श्रमिक नहीं पाया गया। कार्य के लिए महिला एवं पुरुष मेट नियुक्त नहीं पाया गया। श्रमिकों के सत्यापन के लिए मस्टररोल मांगे जाने पर बताया गया कि रोजगार सेवक छुट्टी पर है। कार्य प्रभारी, ग्राम सचिव भी मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए। निरीक्षण में चकरोड पर मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया था उसे समतल नहीं किया गया था और कराया गया कार्य निर्धारित मानक एवं प्राक्कलन के अनुसार कम पाया गया। सीडीओ ने मौके पर मौजूद परियोजना निदेशक डीआरडीए सुरेंद्र कुमार गुप्ता एवं खंड विकास अधिकारी नौगढ़ को निर्देशित किया कि कार्य का तकनीकी मूल्यांकन पर आख्या उपलब्ध कराएं। इसके आधार पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।