{"_id":"5e95c4b28ebc3e76cb3d209a","slug":"14-people-quarantine-siddharthnagar-news-gkp3479912135","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर के कोरोना संक्रमित के साथ किया था सफर, लोगों को फिर क्वारंटीन में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर के कोरोना संक्रमित के साथ किया था सफर, लोगों को फिर क्वारंटीन में भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर में मिला कोरोना संक्रमित, 14 को क्वारंटीन में भेजा
संक्रमित मिले मरीज के साथ खेसरहा थानाक्षेत्र के 14 लोगों ने की थी बस में सवारी
सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने सभी को अपोलो अस्पताल में बने क्वारंटीन वार्ड में भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा (सिद्धार्थनगर)। जौनपुर जिले के एक युवक के साथ खेसरहा थानाक्षेत्र के अलग-अलग गांव के 14 लोग बस में सवार होकर गांव आए थे। सोमवार को उस युवक में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी लोगों को उनके घर लिया और एंबुलेंस की मदद से मुख्यालय के अपोलो अस्पताल में बने क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया। उनके लार का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।
जिले के खेसरहा थानाक्षेत्र के छह से अधिक गांव के 14 युवक 29 मार्च को सहारनपुर जिले से बस से घर के लिए निकले थे। उसी बस में जौनपुर का एक युवक सवार था। बताया जा रहा है कि गांव पहुंचने के बाद वह बीमार हो गया था। इसके बाद उसे जौनपुर जिला प्रशासन ने क्वारंटीन में रखा। सोमवार की उसकी जांच रिपोर्ट आई तो वह कोरोना से संक्रमित पाया गया। इसके बाद जौनपुर प्रशासन की ओर से जिले के उन 14 लोगों का नाम और पता सहित सूची भेजी गई, जो बस में सवार होकर उसी युवक के साथ गांव आए थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने टीम सभी के घरों पर पहुंची। सोमवार की देर शाम तक 13 और मंगलवार की सुबह एक युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला मुख्यालय के अपोलो अस्पताल में बने क्वारंटीन वार्ड में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही उनका उपचार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि खेसरहा थानाक्षेत्र के 14 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। उनके लार का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है।
छह लोगों को क्वारंटीन में भर्ती किया
डुमरियागंज थानाक्षेत्र के छह लोग जो महानगरों से लौटकर आए थे। बुखार और जुकाम की शिकायत होने के बाद सभी को अपोलो अस्पताल के क्वारंटीन में वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन
सभी के जांच रिपोर्ट आए निगेटिव
महिला चिकित्सालय के क्वारंटीन वार्ड में रखे गए 16 लोगों का लार सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसमें सभी के जांच रिपोर्ट निगेटिव मिले हैं। इसमें बिस्कोहर कस्बे के उस परिवार के लोग भी शामिल हैं, जिनका संबंध बस्ती के उस परिवार से है। जिसकी मौत कोरोना से संक्रमित होने के कारण हुई थी।