फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   14 people object in parisiman

परिसीमन पर 14 लोगों ने जताई आपत्ति

Wed, 03 Aug 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
14 people object in parisiman
परिसीमन पर 14 लोगों ने जताई आपत्ति
विज्ञापन

- सीमा विस्तार में मोहल्लों का मनमाने तरीके से बंटवारे का आरोप
- जिले के सात नगर निकायों में परिसीमन प्रक्रिया के तहत वार्डों का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीमा विस्तार के बाद नगर निकायों में नए वार्डों के गठन में शहर के पुराने मोहल्लों का मनमाने तरीके से बंटवारा किए जाने के आरोप लग रहे हैं। नगर निकायों के 14 लोगों ने वार्डों के क्षेत्र निर्धारण में मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति की है।
नगर पालिका सिद्धार्थनगर और नगर पंचायत शोहरतगढ़ के सीमा विस्तार के साथ ही नवगठित नगर पंचायत इटवा, कपिलवस्तु, बिस्कोहर, बढ़नी चाफा व भारतभारी के वार्डों का परिसीमन प्रक्रिया शुरू है। यहां गठित हो रहे वार्डों के क्षेत्र निर्धारण संबंधी प्रस्ताव पर आपत्ति मांगी गई है।
विज्ञापन

शहर निवासी दयानंद का कहना है कि नगर पालिका में सीमा विस्तार के बाद गठित हो रहे नए वार्डों का क्षेत्र पुराने वार्डों के दोगुना से अधिक है। नए वार्डों में दो संपूर्ण पुराने वार्ड अथवा तीन संपूर्ण वार्ड को शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासी बृजेश का कहना है कि मनमाने तरीके से तीन से अधिक चार व पांच मोहल्लों तक के आंशिक भाग शामिल नए वार्ड के क्षेत्र में शामिल किए गए हैं। इससे विकास कार्यों एवं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कत तो होगी ही, नगर निकाय चुनाव में भी प्रत्याशियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
दाखिल आपत्तियों में पूरब पड़ाव, सरोजनीनगर, आर्यनगर, आजादनगर बंटवारे पर सवाल उठाया गया है। नव गठित सिहेंश्वरीपुरम वार्ड के क्षेत्र निर्धारण पर आपत्ति की गई है। एडीएम उमाशंकर का कहना है कि आपत्तियां एवं दावों के निस्तारण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------
तीन गुना बढ़ा वार्डों का दायरा
नगर पालिका सिद्धार्थनगर में पहले 25 वार्डों का गठन एक-एक हजार आबादी पर हुआ था, वर्तमान में सीमा विस्तार के बाद शहर की आबादी 65 हजार से अधिक हो गई है। ऐसे में नवगठित 25 वार्डों में प्रत्येक की आबादी तीन हजार के आसपास रहेगी। परिसीमन प्रक्रिया के तहत क्षेत्र निर्धारण में कुछ वार्डों में 22 सौ तो कुछ वार्डों में 29 सौ आबादी है। लोगों ने सभी वार्डों में समान आबादी रखे जाने की मांग की है।

--------------
शोहरतगढ़ में भी हुई आपत्ति
सीमा विस्तार के बाद शोहरतगढ़ नगर पंचायत में 10 के स्थान पर 15 वार्ड बना दिए गए हैं। परिसीमन प्रक्रिया के तहत यहां भी वार्डों का क्षेत्र निर्धारण संबंधी प्रस्ताव पर आपत्ति मांगी गई है, जिस पर लोगों ने रेल लाइन की दूसरी तरफ के वार्डों के निर्धारण पर आपत्ति की है। नवसृजित नगर पंचायत बिस्कोहर में 15 वार्ड, बिस्कोहर में 15, इटवा में 16 और कपिलवस्तु में 16 वार्ड समेत भारतभारी व बढ़नी चाफा के भी वार्ड प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed