{"_id":"5f78833d8ebc3e9bd5061ac5","slug":"14-corona-postive-found-siddharthnagar-news-gkp3678885127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में कोरोना के 14 नए मिले मरीज, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 322","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में कोरोना के 14 नए मिले मरीज, एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 322
Sat, 03 Oct 2020 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का सैंपल लेती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा बुद्ध की कर्मस्थली सिद्धार्थनगर में कोरोना का संक्रमण कम होता जा रहा है। शनिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज 2013 नमूनों की रिपोर्ट आई। इनमें 1999 की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 14 लोगों के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसके साथ जिले में अब तक 3207 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अच्छी बात यह कि इनमें से 2885 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, इनमें शनिवार को ठीक हुए 43 लोग भी शामिल हैं। शनिवार को जिले में कोरोना के 322 केस एक्टिव थे जबकि अब तक लोगों की 33 मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
शनिवार को आई रिपोर्ट में सर्वाधिक पांच मरीज नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। शहर के शक्तिनगर, आर्यनगर, थरौली, कृष्णानगर और पुरानी नौगढ़ में एक-एक व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित पाए गए। बांसी ब्लॉक के नदबलिया, उड़वलिया, तिलोला के साथ ही बांसी कस्बे में एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इनके अलावा इटवा ब्लॉक के वागहवां, बर्डपुर ब्लॉक के तिनोहवा, जगदीशपुर और बर्डपुर कस्बा, शोहरतगढ़ कस्बे में एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस बाबत सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि शनिवार को 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गैर लक्षण वाले और स्वस्थ लोगों को होम आइसोलेट किया गया है जबकि कोविड-19 के साथ अन्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को एल-टू फैसिलिटी में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।