फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   14 bighas of land sold by showing fake Aadhar card and address

Siddharthnagar News: फर्जी आधार कार्ड और पता दिखाकर बेची 14 बीघा जमीन

Tue, 23 Apr 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
14 bighas of land sold by showing fake Aadhar card and address
- शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सियांव नानकार गांव का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। फर्जी आधार कार्ड व फर्जी पता का अभिलेख बनवाकर शोहरतगढ़ में कुछ जालसाजों की ओर से लगभग 14 बीघा जमीन शोहरतगढ़ के निबंध कार्यालय पर बीते 10 अप्रैल को बैनामा करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में जमीन की देखभाल करने वाले क्षेत्र गनचौरा निवासी रामदेव यादव ने एसपी व शोहरतगढ़ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

शोहरतगढ़ निवासी योगेंद्र प्रताप सिंह के रिश्तेदार मूशा पाल सिंह निवासी ग्राम इटवा तहसील नागौद जिला सतना राज्य मध्यप्रदेश के नाम से शोहरतगढ़ के सियाव नानकार में 41 बीघा जमीन है। जो योगेंद्र प्रताप सिंह के परिवार से 1971 में इन्हें दी गई है। जो खतौनी में भी दर्ज है।
विज्ञापन

इस मामले में रामदेव यादव निवासी गनचौरा थाना शोहरतगढ़ एसपी व शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर बताया कि अयोध्या जिले के कुछ फर्जी दलालों ने एक व्यक्ति को मूशा पाल सिंह निवासी इटवा सिद्धार्थनगर का निवासी बनाया। फर्जी आधार कार्ड और अभिलेख तैयार कर इरशाद अहमद निवासी खजुरिया थाना सदर, नौशाद अहमद निवासी सूर्यकुडिया टोला छिटहनिया, दुर्गेश मणि त्रिपाठी थाना चिल्हिया को लगभग 14 बैनामा 10 अप्रैल को कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जमीन के बैनामे में गवाही अचल निवासी सूर्यकुडिया टोला छिटहनिया थाना चिल्हिया, इफ्तेखार खान निवासी परसपुर पोस्ट इमिलिया तहसील नौगढ़ ने किया है। मूशापाल सिंह जनपद सतना मध्य प्रदेश में निवास करते हैं। वह शारीरिक रूप से अस्वस्थ चल रहे हैं। आने में असमर्थ हैं। उनके जमीन की देख भाल कर रहा हूं।

इस संबध में शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी है। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed