फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बुद्ध स्थली से गूंजेगी मतदाता प्रतिशत बढ़ाने की आवाज

बुद्ध स्थली से गूंजेगी मतदाता प्रतिशत बढ़ाने की आवाज

Wed, 24 Apr 2019 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
बुद्ध स्थली से गूंजेगी मतदाता प्रतिशत बढ़ाने की आवाज
मतदाताओं की शृंखला बोलेगी ‘वोट दें-वोट दें’
विज्ञापन


नौ किलोमीटर वायस रिले में शामिल होंगे सात हजार वोटर
सात मई को कपिलवस्तु से स्वीप कार्यक्रम के तहत होगा वृहद आयोजन
अमर उजाला ब्यूूरो
सिद्धार्थनगर। छठे चरण में होने जा रहे डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ानेे के लिए विविध कार्यक्रम होंगे। इसी कड़ी में सात मई को नेपाल सीमा पर स्थित भगवान बुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु से 9 किमी. दूरी तक वायस रिले कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें लगभग सात हजार मतदाताओं की शृंखला बनेगी जिससे ‘वोट दें-वोट दें की आवाज गूंजेगी।’
स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए समय-समय पर नुक्कड़ नाटक, मतदाता एक्सप्रेस के जरिए जागरूकता फैलाने, खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही लोकतंत्र का सुर संग्राम जैसे कार्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है। सर्वाधिक 80 प्रतिशत मतदान कराने वाले सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीएलओ व अन्य सदस्यों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है। दरवाजा खटखटाओ के तहत मतदान पर्ची वितरण, मतदान दिवस के दिन बूथों तक पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन

मतदान दिवस 12 मई के पांच दिन पहले 7 मई को स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नेपाल बार्डर से सटे बुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु से बर्डपुर तिराहे तक लगभग 9 किलोमीटर मतदाताओं की शृंखला बनाकर वायस रिले आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक मतदाता वोट दें-वोट दें बोलता जाएगा। इसकी गूंज सीमा क्षेत्र से शुरू होकर बर्डपुर तिराहे पर बुद्ध प्रतिमा के समक्ष पूरी होगी। प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल सिल्कू, स्वीप कार्यक्रम की प्रभारी व मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशन में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। वायस रिले कार्यक्रम में लगभग सात हजार मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिनीज बुक में दर्ज कराने की तैयारी
मतदाता जागरूकता के तहत 7 मई को वायस रिले कार्यक्रम को गिनीज बुक में दर्ज कराने की तैयारी के लिए भी कोशिश की जा रही है। इसके लिए प्रशासनिक अमला जबरदस्त तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed