फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   86 हजार परिवार शौचालय से है वंचित

86 हजार परिवार शौचालय से है वंचित

Thu, 07 Mar 2019 10:26 PM IST
brijesh kumar ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: brijesh kumar Updated Thu, 07 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
86 हजार परिवार शौचालय से है वंचित
अंबेडकर सभागार में हुई बैठक में निर्देश देते डीपीआरओ। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। ओडीएफ घोषित होने के बाद भी जिले के 86 हजार परिवार शौचालय से वंचित हैं। इनके यहां अब तक शौचालय नहीं बन सके हैं। ऐसे परिवारों को विभाग एक बार फिर दोबारा मौका देगा। लेकिन शर्त यह है कि इस बार शौचालय बनवाने के बाद ही विभाग की ओर से राशि दी जाएगी। डीपीआरओ अनिल सिंह ने गुरुवार को आंबेडकर सभागार में बैठक कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। विभाग जोरशोर से यह दावा करता आ रहा है कि जिले को ओडीएफ घोषित करते हुए एक लाख 71 हजार घरों में शौचालय बनवाया जा चुका है। डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार शौचालय बनवाए गए हैं। इस बीच फिर से बेस लाइन सर्वे कराया गया। इसमें 86 हजार परिवार ऐसे मिले हैं, जिनके घरों में शौचालय नहीं बन सके हैं। ऐसे घरों में शौचालय फिर से बनवाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने सेक्रेटरी को निर्देशित किया है कि हर हाल में छूटे हुए परिवारों के घरों में शौचालय बनवाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया कि विभाग के पोर्टल पर शौचालयों के अपलोड होने की स्थिति भी बेहद खराब है। बताया कि 57 हजार परिवारों का डाटा हर हाल में 31 मार्च तक अपलोड करना है। अगर ऐसा नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर संजय तिवारी, अमित श्रीवास्तव समेत समस्त एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed