{"_id":"5c420703bdec227390330dfa","slug":"131547831043-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंजली ने शिवांगी को चित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंजली ने शिवांगी को चित किया
विज्ञापन
फोटो-62
लोटन कस्बा में आयोजित कुश्ती का समापन हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
लोटन। कुश्ती प्रतियोगिता में अंतिम दिन शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कानपुर नेपाल, पीलीभीत, देहरादून व सिद्धार्थनगर आदि के पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। महिला पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। बक्सर(बिहार) की अंजलि पहलवान व गोरखपुर की शिवांगी पहलवान में बीच आठ मिनट तक चली कुश्ती में अंतिम समय में शिवांगी ने अंजलि को पटखनी दी। बनारस की ज्योति व अंजलि (बिहार) के बीच हुई कुश्ती अंजलि के नाम रही। देवा थापा (नेपाल) ने देहरादून के शेरा सिंह , बसंत थापा (नेपाल) ने गुरुदयाल (राजस्थान) को चित कर दिया। परवेज पहलवान को छोटक अली, बंजरगी (इलाहाबाद) को इंतजाम धरैची (महराजगंज) से हार का सामना करना पड़ा। अयोध्या के बाबा केशवदास ने हिमांचल के रामकुमार पहलवान को रोमांचक मुकाबले में चित किया। सिद्धार्थनगर के पहलवान कमलेश यादव ने इलाहाबाद के राजेन्द्र को हराया। बग्गा पहलवान पंजाब व रंजीत हरियाणा और दुर्गेश पहलवान ककरही सिद्धार्थनगर व मेरठ के पहलवान दीपक के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। पारस थापा नेपाल (काठमांडू) व राधाकिशन के बीच हुए मुकाबले में पारस थापा ने चित कर दिया।