{"_id":"5c34d9dabdec2256ca01ec37","slug":"131546967514-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज क्राइम ब्रांच कार्यालय का उद्घाटन करेंगे डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज क्राइम ब्रांच कार्यालय का उद्घाटन करेंगे डीजीपी
Tue, 08 Jan 2019 10:41 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय परिसर में तैयार अपराध शाखा कार्यालय का भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। डीजीपी ओपी सिंह बुधवार को पुलिस कार्यालय परिसर में क्राइम ब्रांच के दफ्तर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह पुलिस लाइंस का निरीक्षण करेंगे। डीजीपी के स्वागत के लिए पुलिस लाइंस सजकर तैयार हो गया है।
जिला पुलिस लाइंस साफ-सफाई के मामले में नजीर है। एडीजी से लेकर आईजी तक इसकी सराहना कर चुके हैं। इसे जोन के सबसे स्वच्छ पुलिस लाइंस का दर्जा मिल चुका है। जिले के एसपी और जवानों अब इसे मॉडल पुलिस लाइंस बनाने में जुटे हैं। पुलिस लाइंस में एक परेड ग्राउंड था। दो और ग्राउंड तैयार हो चुके हैं। तालाब की सफाई कर सुंदरीकरण किया गया है। उसके किनारे बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही तालाब के चारों ओर दौड़ने के लिए ट्रैक बनाया गया है। बुधवार को डीजीपी आ रहे हैं। उम्मीद है कि वे इसे मॉडल पुलिस लाइंस का दर्जा दे देंगे। डीजीपी सुबह 11 बजे पुलिस लाइंस पहुंचेंगे। सबसे पहले वे क्राइम ब्रांच कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद जोन के एडीजी, आईजी, डीआईजी व एसपी के साथ बैठक और फिर पुलिस ऑफिस व लाइंस का निरीक्षण करेंगे। डीजीपी थानाध्यक्षों के साथ भी बैठक और दो थानों का निरीक्षण करेंगे। शाम तीन बजे वह लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।