फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   शिक्षक अनुपस्थित, बीएसए ने कराई प्रार्थना

शिक्षक अनुपस्थित, बीएसए ने कराई प्रार्थना

Fri, 26 Oct 2018 10:49 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 26 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक अनुपस्थित, बीएसए ने कराई प्रार्थना
प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम में एमडीएम की गुणवत्ता देखते बीएसए राम सिंह । - फोटो : अमर उजाला
बर्डपुर। बीएसए ने ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के पठन- पाठन एवं संचालन की जमीनी हकीकत जानी। शिक्षकों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एक स्कूल पर शिक्षकों की गैरहाजिरी पर बीएसए ने बच्चों की प्रार्थना कराई।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने शुक्रवार को सुबह 9.10 बजे प्राथमिक विद्यालय बढ़या पहुंचे। वहां तैनात शिक्षक हरिप्रकाश, पूजा दिवेदी, ममता श्रीवास्तव, बैतुल्लाह, श्यामवीर उपस्थित नहीं मिले। बच्चे ग्राउंड में घूमते दिखे। बच्चों को बुलाकर विद्यालय में प्रार्थना कराई। शौचालय भी बंद पाया गया। 9.20 बजे प्राथमिक विद्यालय बैजनाथपुर पहुंचे। वहां भी कोई शिक्षक नहीं मिला। तैनात चार शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस दिय गया। यहां केवल रसोइया व अध्यनरत बच्चे ही मिले। 10.05 बजे रमजान नगर प्रथामिक स्कूल में तैनात शिक्षिका विनीता शाक्य एवं मोनिका दो दिनों से अनुपस्थित मिली, वहीं नामांकित 78 बच्चों में 8 बच्चे मौजूद मिले। बगल स्थित जूनियर हाई स्कूल रमजान नगर में 33 बच्चों में 4 बच्चे उपस्थित रहे। 10.20 पर प्राथमिक स्कूल दूल्हा खुर्द में 338 नामांकित बच्चों में 115 बच्चों सहित सभी जिम्मेदार मौजूद मिले। 10.50 पर प्राथमिक विद्यालय केवटलिया के निरीक्षण दौरान 176 नामांकित बच्चों में 17 बच्चे उपस्थित रहे। एक अध्यापिका पिछले 22 दिनों से अनुपस्थित पाई गई। 11.40 बजे बर्डपुर प्रथम व जूनियर स्कूल के निरीक्षण में सबकुछ ठीकठाक मिला। बर्डपुर न. 9 की प्रधान विनीता यादव द्वारा प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम के सुंदरीकरण को लेकर कराए जा रहे कार्य की सराहना की एवं विद्यालय में स्मार्ट क्लास के स्थापना की बात भी कही। सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निरीक्षण के समय खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा, समन्यवक शैलेन्द्र मिश्रा, राजेश सिंह, अंशुमान सिंह समेत अंबरीष श्रीवास्तव, जितेंद्र शुक्ल आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed