फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   बिजली को लेकर मचा हाहाकार

बिजली को लेकर मचा हाहाकार

Fri, 15 Sep 2017 10:47 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बिजली को लेकर मचा हाहाकार
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। बिजली कटौती को लेकर लोगों में हाहाकार मचा है। लोगों के रातों की नींद और दिन का चैन छीन गया है। बिजली के आने व जाने का कोई समय नहीं है। अघोषित कटौती से 5 से 6 घंटा ही बिजली की आपूर्ति मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी में लोग रात जाग कर बिताने के लिए मजबूर है। जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है, उधर सरकारी अमला चैन की नींद सो रहा है। 20-24 घंटे आपूर्ति के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जिला मुख्यालय को 24, तहसील मुख्यालय को 20 व ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया था, लेकिन डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरी हुई है। अंधाधुंध कटौती की जा रही है। पिछले एक पखवारे से तो हालात बद से बदतर हो गई है। दोपहर में केवल 2 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। रात में 2 से 4 घंटे बिजली आती है। आलम यह है कि सुबह के समय आपूर्ति नहीं दी जा रही है। गुरूवार रात 9.30 तक बिजली की आपूर्ति नहीं आई। इसके बाद बिजली तो आई लेकिन आंख मिचौली का खेल पूरी रात जारी रहा। लोग रात को सुकून की नींद भी नहीं ले सके। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एसडीओ डुमरियागंज विद्युत उपकेंद्र रितेश कौशल ने कहा कि शेडयूल के मुताबिक आपूर्ति दी जाती है। लोकल फाल्ट होने पर ही आपूर्ति बाधित होती है। सब स्टेशन से आपूर्ति नहीं रोकी जाती है।
विज्ञापन


बिजली के तारों पर सूखाते हैं कपड़े
डुमरियागंज। नगर पंचायत में बिजली के तारों पर लोग कपड़े सुखाने लगे है। विद्युत कटौती के कारण यहां तार आपूर्ति के लिए नहीं बल्कि कपड़े सुखाने के काम आ रहे है। नगर के रूपेंद्र सिंह, पवन यादव, विशाल सर्राफ, नसीम अहमद, परमात्मा अग्रहरि आदि कहते है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का बेहतर विद्युत आपूर्ति का दावा हवाहवाई साबित हो रहा है। भीषण ऊमस में जीना मुहाल हो गया है। अगर शेडयूल के मुताबिक ही आपूर्ति दी जाए तो भी गनीमत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 घंटे है आपूर्ति का शेडयूल
डुमरियागंज। डुमरियागंज पावर सब स्टेशन के फीडरों पर 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का शेडयूल निर्धारित है। लेकिन बमुश्किल 4 से 6 घंटे ही बिजली की आपूर्ति मिल रही है वह भी किस्तों में। शेडयूल के अनुसार शाम 5.45 से सुबह 9.30 व सुबह 11 से दोपहर 1.45 बजे तक आपूर्ति का समय निर्धारित है। स्टेशन के फीडर पर शाम 6.15 से सुबह 5 उसके बाद 8.30 से दोपहर 4.15 बजे तक है।


झूठा साबित हो रहा मुख्यालय पर 24 घंटे आपूर्ति का दावा
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय पर भी बिजली के हाल ठीक नहीं हैं। यहां 24 घंटे की बजाए 14-15 घंटे की आपूर्ति भी बमुश्किल मिल रही है। इसमें भी वोल्टेज लो होने से उपभोक्ता आजिज हैं। भीषण कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थिति नहीं सुधरी तो लोग आंदोलन पर उतर सकते हैं। गुरुवार दिन से ही मुख्यालय की आपूर्ति बाधित रही, जो शुक्रवार देर शाम तक ठीक नहीं हो सकी। इस दरम्यान मुश्किल से 10-12 घंटे ही आपूर्ति हुई। गुरुवार की शाम को कटी बिजली रात करीब साढे़ 12 बजे आई, 2 बजे फिर चली गई। चार बजे आने के बाद 5 बजे ऐसा गायब हुई कि पूरे दिन बिजली का दर्शन नहीं हुआ। विभाग का कहना है कि बस्ती से ही एक फेज की सप्लाई नहीं मिल रही है। पुरानी नौगढ़ फीडर में ओवरलोड की समस्या से लोकल फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित होना बताते रहे। इस संबंध में एसडीओ विद्युत सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बस्ती से आपूर्ति बाधित है, जितनी सप्लाई मिल रही है। उतनी दी जा रही है। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने भी ऊपर से ही कम बिजली आपूर्ति होना बताया है। कहा कि उपभोक्ताओं को मानक के अनुरूप बिजली देने का प्रयास हो रहा है, लेकिन बस्ती में मुख्य उपकेंद्र को ही कम बिजली मिल रही है। इसलिए दिक्कत है। जल्द ही समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed