{"_id":"5953e76e4f1c1b0f108b47e6","slug":"131498670958-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में करवा लिया निर्माण, नहीं निकल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में करवा लिया निर्माण, नहीं निकल रहा पानी
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के धोबहा गांव निवासी अनिल कुमार ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव में रास्ते पर हुए निर्माण हटवाने की मांग की है।
एसडीएम को दिए गए शिकायत पत्र में अनिल कुमार के अलावा गांव निवासी डॉ.पवन कुमार, संतबली, तुलसी, सुरेश, प्रकाश, विधेंश्वरी, लालू, बनारसी, जयराम आदि ने कहा है कि गांव में जो मुख्य मार्ग है, जहां से गांव के लोगों का पानी निकलकर नदी में जाता था। वहीं एक महिला ने जबरियां मकान निर्माण करवा लिया है, जिससे पानी सड़क में जम रहा है। हालत ये है सड़क पर लगभग डेढ़ फीट पानी हमेशा भरा रहता है, जिससे लोगों का आवागमन ठप हो गया है। जबकि इसी मार्ग से गायघाट, बरैवा, रीवानानकार सहित दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग आते- जाते हैं। सड़क में पानी भरा होने के कारण बहुत कठिनाई हो रही है। आए दिन लोग उसी पानी में गिरकर भीग व चोटिल हो रहे हैं। अब तक कई लोग गिरकर जख्मी भी हो चुके है। थाने पर भी शिकायत की गई, लेकिन पानी नहीं खुलवाया गया। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए, जिससे लोगों की समस्या खत्म हो सके।
भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटवा रहे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी दो बहनों ने जिले के प्रशासनिक अफसरों पर कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि भूमि कब्जे लेकर मुख्यमंत्री के यहां शिकायत की गई थी। जिस पर कब्जा हटवाने का आदेश हुआ था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी दबंगों से कब्जा नहीं हटवा रहे हैं। पकड़ी गांव निवासी जहरी उर्फ बिन्दुमति एवं मैनावती उर्फ मैत्री ने कहा है कि पिता की भूमि उनके नाम हो गई है। बावजूद इसके दबंग भूमि पर कब्जा किए हुए हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की गई थी। वहां से कब्जा खाली करवाने का आदेश भी आया था, लेकिन कब्जा नहीं हटवाया जा रहा है।