फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   1.25 lakh students will be taught the lesson of voter awareness

Siddharthnagar News: सवा लाख विद्यार्थी पढ़ाएंगे मतदाता जागरूकता का पाठ

Mon, 15 Apr 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
1.25 lakh students will be taught the lesson of voter awareness
माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में बच्चों को दी जा रही जानकारी
विज्ञापन

बताएंगे मताधिकार का महत्व क्या है, लोकतंत्र इसके बारे में भी देंगे जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सवा लाख से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने का काम करेंगे। उन्हें लोकतंत्र के महत्व के साथ ही मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। बच्चों और अभिभावकों को पहले विद्यालय स्तर पर जानकारी दी जा रही है। इसके बाद यह बच्चे पड़ोसी और अपने करीबियों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर विद्यालयों में शिक्षक प्रेरित करने और रैली निकालकर जागरूक करने का कार्य शुरू कर दिए हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए जिले में 25 मई को मतदान होना है। युवा पीढ़ी देश की भाग्य विधाता ही कहा जाता है। जिस तरफ युवा चल पड़ते हैं, उस तरफ परिवर्तन हो जाता है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक लोग मताधिकार का प्रयोग करें। इसके लिए युवा उन्हें जागरूक करने का कार्य करें। जिले के 200 से अधिक माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पढऩे वाले 9वीं से 12वीं कक्षा के बच्चों को शिक्षक लोकतंत्र क्या उसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। लोकतंत्र को कैसे मजबूत बनाया जा सकता है, उसके बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के सभी इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित करके बच्चों शिक्षकों और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। विद्यालय स्तर से रैली निकालकर भी मतदान के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोमारू प्रधान, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed