{"_id":"5c040f37bdec2241bb51d603","slug":"121543769911-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर मानदेय नहीं बढ़ाए जाने से नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर मानदेय नहीं बढ़ाए जाने से नाराज
siddharthnagar
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग पार्क में बैठक करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में घोषणा के बाद भी मानदेय में बढ़ोत्तरी न करने, पुष्टाहार के नाम पर हो रही वसूली समेत अन्य समस्याओं पर आक्रोश जताया गया।
मुख्यालय के बुद्धा पार्क में रविवार को हुई आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की बैठक में कहा कि गया कि प्रधानमंत्री की ओर से डेढ़ हजार रुपये मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने भी सार्वजनिक रूप से भी मानदेय दोगुना करने की बात कही थी। इसके बाद भी अब तक इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं हो सकी। प्रदेश में ऐसे मुख्यमंत्री पहले होंगे, जिन्होंने सदन व मीडिया के बीच कहने के बाद भी कोई शासनादेशनहीं जारी किया। लंबित समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो लोकसभा चुनाव में सब सिखाने का कार्य किया जाएगा। जिलाध्यक्ष प्रभावती देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूनम त्रिपाठी, मकबूल आलम, उर्मिला मिश्रा, मीना त्रिपाठी, विनीता राय, सरिता देवी, निर्मला श्रीवास्तव, मंजू देवी, संगीता दुबे, चंदा पाल, मीना श्रीवास्तव, सुमन त्रिपाठी, रेशमा, सविता, संगीता आदि मौजूद रहीं।