{"_id":"5aa2c2d74f1c1ba4758b4916","slug":"121520616151-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की परीक्षा 14 से, डाउनलोड नहीं हो रहा प्रवेशपत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की परीक्षा 14 से, डाउनलोड नहीं हो रहा प्रवेशपत्र
siddharthnagar
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होने वाली है, लेकिन अधिकृत बेवसाइट पर प्रवेश पत्र नहीं दिख रहा है। इस बात को लेकर विद्यार्थी परेशान हैं। दूसरी ओर, जिम्मेदार अब तक इससे बेखबर बने हुए हैं।
प्रवेश पत्र नहीं मिलने की वजह से छात्र-छात्राओं में नाराजगी व्याप्त है। कॉलेजों के जिम्मेदारों ने कहा था कि अधिकृत वेबसाइट से 8 मार्च से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा। चौबीस घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल सका है। छात्र संतोष कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने 8 मार्च से प्रवेश पत्र डाउनलोड होने की जानकारी दी थी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। छात्र पंकज ने कहा कि यूनिवर्सिटी का कोई भी काम समय से पूरा नहीं होता। परीक्षा शुरू होने में पांच दिन शेष है और छात्रों को प्रवेश पत्र के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। उसने बताया कि वेबसाइट पर प्रवेश पत्र का विकल्प तो दिख कहा है, लेकिन वह डाउनलोड नहीं हो रहा है।
इरशाद व अंकुर मिश्र ने बताया कि वे कई बार कॉलेज गए, मगर प्रवेश पत्र नहीं मिला। परीक्षा केंद्र कहां स्थापित किया गया है। इस बात की भी जानकारी नहीं है। पुष्पा, अनीता, गुड़िया, सुशीला, माया, अजय कुमार, विक्की, संदीप ने कहा कि परीक्षा सिर पर है और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट दगा दे रही है। कुछ प्राचार्यों ने नाम न छापने के शर्त पर कहा कि यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर पर काम करने वालों की चूक है। तकनीकी जानकारी न होने से यह स्थिति बनी है। इस संबंध में कुलसचिव बीएन सिंह ने कहा कि वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड किया जा चुका है। जिन कॉलेजों का प्रवेश पत्र नहीं निकल रहा है उनसे जानकारी मिलने पर परेशानी दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
रिजल्ट के समय भी आई थी समस्या ः यूनिवर्सिटी में पहले भी इस तरह की समस्या आ चुकी है। शैक्षिक सत्र 2017 का परीक्षाफल घोषित किए जाने के बहाद कई दिनों तक विद्यार्थी वेबसाइट पर रिजल्ट देखने का इंतजार करते रहे थे।